First LOOK: जह्नावी कपूर- ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म.. धड़क.. 2018 रिलीज
Recommended Video

Jhanvi Kapoor
करण जौहर ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले करण जौहर ने सैराट रीमेक लाने की ठानी है। बता दें, यह श्रीदेवी की बेटी जह्वावी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म होगी।
शशांत खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम है धड़क। इतना ही नहीं, बल्कि करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है। 'धड़क' 6 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। यहां देंखे फिल्म का पहला पोस्टर।

कोई शक नहीं कि यह काफी शानदार है। हालांकि 'धड़क' मराठी ब्ल़ॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म 'सैराट' ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि करण जौहर इस रीमेक को सुपरहिट बनाने में कहां तक सफल हो पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
