..................... Karan Johar regrets one mistake he did with My Name is Khan - Hindi Filmibeat

शाहरूख - काजोल की फिल्म में मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी, वापस नहीं करूंगा

इंसान आगे तब बढ़ता है जब वो अपनी गलतियां ढूंढे, उनसे कुछ सीखे और फिर आगे बढ़े। करण जौहर वही इंसान हैं। हाल ही में करण ने माई नेम इज़ खान के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म में सब कुछ बढ़िया था लेकिन मुझसे एक बहुत बड़ी गलती हो गई।

करण जौहर बता रहे थे कि फिल्म के बारे में मुझे सब कुछ परफेक्ट लगता है इसकी कहानी, इसका प्लॉट, इसकी कास्टिंग, रिज़वान खान। लेकिन फिल्म में एक तूफान का सीन है।

karan-johar-regrets-one-mistake-he-did-with-my-name-is-khan

ये 15 मिनट का सीन है लेकिन आज जब मैं देखता हूं तो लगता है कि इस सीन को मैंने बहुत खामियों के साथ डायरेक्ट किया है। ये सीन बहुत बेहतर हो सकता था। अगर कभी मौका मिला तो मैं इस फिल्म के ये 15 मिनट बदल डालूंगा।

करण जौहर इस समय स्टारकास्ट के लिहाज़ से बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का नाम है कलंक और इसे 2 स्टेट्स डायरेक्टर अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म का पहला पोस्टर आखिरी स्टारकास्ट के साथ रिलीज़ किया जा चुका है। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होगी। फिल्म में 7 बड़े सुपरस्टार्स एक साथ नज़र आएंगे - वरूण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और कुणाल खेमू।

फिल्म का फाइनल कास्ट अनाउंस हो चुकी है और ये कम से कम इस दशक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म है। वैसे जानिए बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्में और उनकी कमाई -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X