प्रियंका संग फिर से दोस्ती करने को बेकरार हैं करन

करन और प्रियंका की दोस्ती में दरारा तब आई जब प्रियंका की एक दोस्त ने किसी टैबलोइड से बातचीत के दौरान करन के खिलाफ कुछ बोल दिया और फिर करन को इतना गुस्सा आया कि उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके प्रियंका को स्पाइनलेस कहा और उसके बाद से दोनों ने एक दूसरे बात तक नहीं की। करन अब अपनी उस भूल को सुधारने की कोशिश में लगे हुए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान करन ने कहा "मैंने फोन उठाया और प्रेशर कुकर की तरह रिएक्ट किया। फिर मुझे महसूस हुआ की ये सही नहीं है। मैने उन्हें फोन किया और कहा मैं 40 साल का हो गया हूं और उनके साथ मेरा बहुत जुड़ाव है। पीसी के साथ मैने कई अच्छे पल बिताए हैं। चूंकि में उनसे बड़ा हूं तो मैने ये फैसला किया है कि मुझे मैच्योर होना चाहिए।"
जब करन से प्रियंका की सलमान खान के फ्लैट में सुबह 5 बजे की फोटो की बात की गई तो करन ने कहा मैं सिर्फ अपने बारे में लिखी गई बातों में इंटरेस्ट है। तो एक बार फिर से बॉलीवुड की अच्छी दोस्ती टूटते टूटते बच गई। कुछ समय पहले शाहरुख खान और प्रियंका की दोस्ती ने एक नया टर्न लिया और अब करन और प्रियंका की दोस्ती ने। उम्मीद है कि इन तीनों से बॉलीवुड के बाकी दोस्त भी सबक लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications