ओटीटी पर रिलीज होगी रणबीर- आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'? करण जौहर का जवाब
करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही है। रिपोर्ट्स थी कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए कई बड़े ऑफर्स दिये जा रहे हैं। फिल्म को थियेटर्स में ना ला कर सीधे ओटीटी पर लाया जाएगा। बहरहाल, करण जौहर ने इन बातों से इंकार किया है और साफ कहा है कि ब्रह्मास्त्र ओटीटी पर नहीं, बल्कि थियेटरों में ही रिलीज की जाएगी।
खबर थी कि डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने करण जौहर को अप्रोच किया है कि ब्रह्मास्त्र को उनके प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए। लेकिन करण जौहर ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। उनका मानना है कि वीएफएक्स से भरपूर इस फिल्म का रियल मजा दर्शक थियेटर में ही ले पाएंगे।

भारी भरकम बजट पर बनी इस फिल्म को साल 2021 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जबकि अहम भूमिकाओं में दिखेंगे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन।


Click it and Unblock the Notifications