ऋतिक-कंगना कंट्रोवर्सी पर इस सुपरस्टार ने बोलने से किया इंकार
बॉलीवुड में दो कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है एक नेपोटिज्म और दूसरा कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की कंट्रोवर्सी। दोनों ही कंट्रोवर्सी में कंगना रनौत शामिल हैं। अगर आपको याद हो तो कंगना रनौत ने कॉफी विद करण में करण जौहर को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला बताया था।
हाल में करण जौहर से जब ऋतिक-कंगना कंट्रोवर्सी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कमेंट करने से इंकार कर दिया। मामी फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर से यह सवाल किया गया था और उन्होंने कहा कि "मैं यहां सिर्फ मामी फिल्म फेस्टिवल पर ही बात करुंगा। "

आपको साथ ही ये बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ऋतिक रोशन ने एक ऑफिशियल बयान में अपने दोस्तों से आग्रह किया था कि वो किसी का पक्ष ना लें। कानून अपना काम कर रही है। हो सकता है शायद करण जौहर इस वजह से कुछ नहीं बोलना चाहते हों।
कुछ दिनों पहले करण जौहर और ऋतिक रोशन एक साथ फरहान अख्तर के साथ पार्टी करते भी स्पॉट किए गए थे।कंगना और ऋतिक की ये कंट्रोवर्सी तब शुरू हुई थी जब कंगना ने ऋतिक रोशन को सिली एक्स कहा था। इसके बाद ऋतिक रोशन ने कंगना को कानूनी नोटिस भेजा था।


Click it and Unblock the Notifications