..................... Karan Johar reacts to Sunny Deol's Gadar 2 box office success, Says, it has blown everyone's mind - Hindi Filmibeat

गदर 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई पर करण जौहर ने दिया रिएक्शन, बोले- 'सनी देओल की फिल्म ने..'

karan-johar-reacts-to-sunny-deol-gadar-2-box-office-success-says-it-has-blown-everyones-mind

Karan Johar on Gadar 2 box office: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में ऐसा तहलका मचा रही है, जिसे देखकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री उत्साहित है। फिल्म ने महज 11 दिनों में 388 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

हाल ही में गदर 2 की बेजोड़ सफलता पर बात करते हुए करण जौहर ने खुशी जाहिर की। फिल्ममेकर ने कहा कि, कोविड महामारी के दौरान सिनेमा और थिएटर्स एक बुरे दौर से गुजर रहे थे लेकिन उन्हें पूरा यकीन था कि ऑडियंस थिएटर की तरफ वापस जरूर आएगी।

सनी देओल की फिल्म ने सबके होश उड़ा दिए हैं

गदर 2 पर रिएक्शन देते हुए करण जौहर ने कहा, "गदर ने 2001 में भी कमाल किया था और अब एक बार फिर 2023 में भी सनी देओल की फिल्म ने सबके होश उड़ा दिए हैं। सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी लोग फिल्म देखने आ रहे हैं। गदर-2 ने इनमें जान डाल दी है।"

ऑडियंस थियेटर की ओर लौट रही है

करण जौहर ने कहा, "मुझे कभी नहीं लगा कि बॉलीवुड में या बॉलीवुड के कंटेंट में कोई प्रॉब्लम है। ये सिर्फ थिएटर्स के लिए एक बुरा दौर था जो गुजर गया है। हमने इससे पहले भी बॉयकॉट बॉलीवुड जैसे ट्रेंड्स देखे हैं, लेकिन अब ऑडियंस थिएटर की तरफ लौट रही है। आप पठान, गदर-2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्में देख लीजिए, लोग एक-दूसरे के साथ थिएटर में बैठकर फिल्म देखने, हंसने-रोने जैसे सभी इमोशंस एंजॉय कर रहे हैं। मैं ये नहीं कहूंगा कि OTT के कंटेंट में कोई बदलाव आया है। मैं सिर्फ ये कहूंगा कि लोग अब थिएटर्स जाना चाहते हैं।"

कंगना की इमरजेंसी देखना चाहते हैं करण

वहीं, करण से जब पूछा गया कि क्या वह किसी पॉलिटिकल इवेंट पर फिल्म बनाना चाहेंगे? तो करण ने कंगना की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "कंगना रनौत की इमरजेंसी बन रही है और मैं इसे देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।"

Read more about: gadar 2 sunny deol karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X