"अभी तो कपड़े उतार दिये हैं सबने.." करण जौहर ने 'मूवी माफिया' वाले कमेंट पर दिया कड़ा रिएक्शन

Karan Johar Reacts To Being Called Movie Mafia: करण जौहर को सोशल मीडिया पर अक्सर ही ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को लेकर भी कंगना रनौत ने करण जौहर के खिलाफ काफी कुछ लिखा था। जिस पर निर्माता- निर्देशक ने प्रतिक्रिया दी है।
करण जौहर ने खुद को 'मूवी माफिया' कहे जाने को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है और पिछले कुछ सालों में मिली नफरत को याद करते हुए बताया कि इसका उनकी मां हीरू जौहर पर कितना नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
मेरी मां को मैंने दुखी होते देखा है
करण जौहर ने बिना किसी का नाम लिये कहा, "बीते तीन सालों में मुझे लोगों से बहुत नफरत मिली है और इसने ना सिर्फ मुझ पर बल्कि मेरी मां पर भी असर डाला है। मैंने उन्हें दुखी होते हुए देखा है क्योंकि वो टीवी चैनल देखती थीं। वो ऑनलाइन भी मेरे लिए चल रही नेगेटिव न्यूज पढ़ रही थीं।"
अब तो सबने कपड़े उतार ही दिये हैं, अब क्या डरना
उन्होंने आगे कहा, "उस वक्त मुझे अपने और मेरी मां के लिए स्ट्रॉन्ग रहना पड़ा। जब लोग मुझे ट्रोल कर रह थे तब मैं सोच रहा था कि अब तो सबने मेरे कपड़े उतार ही दिए हैं। अभी क्या छुपाना? किससे लड़ना? हर कोई मेरी लाइफ में अचानक आकर अपने हिसाब से धारणा बना रहा था। वो जानते भी नहीं थे कि मैं किस तरह का इंसान हूं। उन्होंने बस माफिया या ऐसी किसी चीज के बारे में धारणा बना ली, जिसके बारे में वो बात करते रहते हैं। वे नहीं जानते कि एक फिल्म निर्माता हर दिन किन चीजों से गुजरता है।"


Click it and Unblock the Notifications