..................... Karan Johar reacts to Alia Bhatt's pregnancy broke down in tears on a bad hair day | करण जौहर ने बताया आलिया की प्रेगनेंसी पर कितने खुश हुए - Hindi Filmibeat

आलिया ने जैसे ही बताया वो प्रेगनेंट हैं, रो दिए करण जौहर, अपनी बेटी को मां बनते देख हुए इमोशनल

करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और इस इंटरव्यू में उन्होंने उस बारे में बात की जिस बारे में इस वक्त हर कोई बात कर रहा है। बात हो रही है आलिया भट्ट के मां बनने की। दरअसल, करण जौहर और आलिया भट्ट एक दूसरे के काफी करीब हैं। करण ने ही आलिया को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ लॉन्च किया था।

Recommended Video

Alia Bhatt ने Pregnancy की News पहली बार Karan Johar के साथ की थी शेयर, रो पड़े थे Karan *News

ऐसे में इंटरव्यू के दौरान, करण जौहर से आलिया के मां बनने की खबर के बारे में रिएक्शन मांगा गया। करण जौहर ने बताया कि उन्हें ये खबर कैसे मिली और किस हाल में मिली।

karan-johar-reacts-to-alia-bhatt-s-pregnancy-broke-down-in-tears-on-a-bad-hair-day

करण जौहर कहते हैं, "मैं अपने ऑफिस में बैठा था और उस दिन मेरा Bad Hair Day (बाल बिखरे रहना) था। ऐसे में मैं एक Hoodie में अपने बाल छिपा कर बैठा था। तभी आलिया मेरे ऑफिस में आई और उसने मुझे ये खुशखबरी दी। मेरी आंखों में आंसू थे। मेरी बेबी को बेबी होने जा रहा था। दरअसल, आलिया से जब मेरी मुलाकात हुई थी वो केवल 17 साल की थी। उसके ज़रिए मैंने पहली बार पिता बनने का एहसास किया था। वो मेरी बेटी जैसी है। इन 12 सालों में हमारा सफर अद्भुत रहा है। और अब मैं उसके बच्चे को अपनी गोद में लेने का इंतज़ार नहीं कर पा रहा हूं।"

तस्वीर के साथ किया था एलान

तस्वीर के साथ किया था एलान

गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने एक तस्वीर के साथ अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया था। उन्होंने अस्पताल से अपनी और रणबीर की एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था - हमारा बेबी जल्दी ही आ रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने रणबीर कपूर के घर वास्तु में 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। ये बेहद निजी समारोह था जहां केवल दोनों के परिवार वाले शामिल हुए थे।

रणबीर ने दिया हिंट

रणबीर ने दिया हिंट

इस एलान के दो दिन पहले ही रणबीर कपूर शमशेरा के ट्रेलर लॉन्च के दौरान घर बनाने की बात करते दिखे थे। एक सवाल पर जवाब देते हुए रणबीर ने कहा था - अभी तो मुझे बहुत काम करना है सर, अभी तक तो खुद के लिए करता था। अब फैमिली बनानी है उनके लिए काम करना है। इस वीडियो के दो ही दिन बाद आलिया ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की और फैन्स रणबीर के इस वीडियो को सीधा अपने पिता बनने की खुशी से जोड़कर देखने लगे क्योंकि रणबीर इस वीडियो में फैमिली बनाने की बात करते दिखे।

दो बेटों की ख्वाहिश

दो बेटों की ख्वाहिश

दूसरी तरफ, आलिया भट्ट का भी एक पुराना वीडियो वायरल हुआ जहां वो अपनी दोस्त अनुष्का रंजन के साथ एक गेम खेल रही हैं और उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें दो बेटे चाहिए। होने वाली दादी नीतू कपूर, होने वाले नाना - नानी महेश भट्ट और सोनी राज़दान, होने वाली मौसी शाहीन भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर और होने वाली बुआ रिद्धिमा कपूर साहनी, सबने इस खुशखबरी पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी। किसी ने अपने सोशल मीडिया पर तो किसी ने मीडिया को। लेकिन हर सदस्य इस बात से इतना खुश है कि उनकी खुशी छिपाए नहीं छिप रही।

बेहद उत्साहित हैं सोनी राज़दान

बेहद उत्साहित हैं सोनी राज़दान

आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान ने बॉम्बे टाईम्स से एक बातचीत में बताया कि ज़िंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें आप शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं, ये वैसा ही एक पल है। हम सब खुशी से झूम रहे हैं और नाच रहे हैं। अपने अंदर एक ज़िंदगी को पनपते देखना आपकी ज़िंदगी बदल देता है, इससे ज़्यादा खूबसूरत और कुछ नहीं होता और दो लोगों की इससे ज़्यादा खुशी और कोई चीज़ नहीं दे सकती है। मैं नानी बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं और उन दोनों को अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देती हूं।

मासी अनुष्का रंजन भांजे को बिगाड़ने की तैयारी कर रहीं

मासी अनुष्का रंजन भांजे को बिगाड़ने की तैयारी कर रहीं

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन कपूर ने इंडिया टुडे से एक बातचीत में बताया कि ये किसी की भी ज़िंदगी का बेस्ट समय होता है और वो रणबीर - आलिया के लिए काफी खुश हैं। अनुष्का चाहती हैं कि बच्चे के गाल बिल्कुल आलिया जैसे हों जिसे वो खींच सके क्योंकि बचपन में वो आलिया के गाल नहीं खींच पाईं।

काम में व्यस्त हैं आलिया रणबीर

काम में व्यस्त हैं आलिया रणबीर

आलिया और रणबीर इस समय अपनी अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। जहां, आलिया भट्ट लंदन में अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही हैं वहीं रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के साथ ही श्रद्धा कपूर के साथ अपनी लव रंजन फिल्म की भी शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद दोनों अगस्त से अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन शुरू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X