तख्त फिल्म के बंद होने वाली खबरों पर गुस्साए करण जौहर, बताया- फेक है ये, महामारी पर ध्यान दो
हाल में ही करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट 'तख्त' को लेकर तरह तरह की खबरें व रिपोर्ट्स सामने आ रही थी। जिसमें कहा जा रहा था कि 'तख्त' फिल्म का डिब्बा बंद हो सकता है। कोरोना वायरस के चलते इंडस्ट्री को हुए नुकसान और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा हाथ खींचने के बाद 'तख्त' फिल्म को नहीं बनाया जाएगा। अब 'तख्त' फिल्म को लेकर ऐसी खबरों पर करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है।
'तख्त' फिल्म को लेकर जारी अटकलों पर करण जौहर ने साफ कर दिया है कि ये सब फेक है। वहीं इस रिएक्शन का मतलब यही निकलता है कि कोरोना संकट खत्म होने के बाद मल्टी स्टार 'तख्त' का निर्माण किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











