'खामोशी' पर 'खामोशी' से बोल, करन ने तोड़ी AIB पर 'खामोशी', आमिर को जवाब?

करन जौहर अपने AIB विवाद से उकता चुके हैं। हालांकि शो के यू ट्यूब पर रिलीज़ होने के बाद जिस तरह के विवाद शुरू हुए उस पर करन जौहर ने तुरंत अपना पक्ष ये ट्वीट करके रखा था कि अगर ये आपके बस की बात नहीं है तो आप मत करिए...आपके पसंद का इंटरटेनमेंट नहीं है तो मत देखिए।

करन जौहर का साथ यूं तो सबने देने की कोशिश की लेकिन मुश्किल तब हुई जब करन जौहर का साथ सबसे बड़े स्टार्स और उनके बेस्ट फ्रेंड्स ने ही नहीं दिया। शाहरूख-सलमान-आमिर तीनों ने ही करन जौहर को इस तरह के फूहड़ और अश्लील मनोरंजन को नकार दिया और उनके खिलाफ खड़े हुए।

लेकिन अब एक बार फिर अपनी इमेज को इस तरह खराब होता देख, करन जौहर जो अब तक सबकी आलोचना सुन कर भी चुप थे...ने खामोशी से अपनी इस खामोशी का राज़ खोलकर सबको खामोश कर दिया है।
ALSO READ: AIB के कुछ चुटकुले जिन पर हो गया हंगामा

दरअसल करन जौहर ने हाल ही में एक ट्वीट किया है खामोशी पर। उन्होंने लिखा है कि खामोशी बड़ी ही अजीब चीज़ है। ये आपकी हिम्मत दिखा सकती है, आपकी नज़रअंदाज़ी बयान कर सकती है, आपका अलग नज़रिया बयान कर सकती है या फिर आपकी कमज़ोरी बयानी कर सकती है। मेरे लिए चुप रहना मतलब मेरी गरिमा है और मैं हमेशा अपनी मर्यादा बनाए रखता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X