Karan Johar Leaves Twitter: करण जौहर ने किस वजह से डिलीट किया ट्विटर अकाउंट? पढ़िए आखिरी ट्वीट

Karan Johar Leaves Twitter

कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो कुछ भी करें, अच्छा या बुरा लेकिन फिर भी वो हमेशा Trolls के निशाने पर ही होते हैं। ऐसे ही एक सुपरस्टार हैं करण जौहर [Karan Johar] जो किसी ना किसी कारण से हमेशा लोगों की नफरत का शिकार हो जाते हैं। आज जब Karan Johar Leaves Twitter की खबरें तेज़ी से फैलने लगीं तो पहले लोगों ने ये देखा कि कहीं ये अफवाह तो नहीं है।

लेकिन वाकई करण जौहर ने ट्विटर छोड़ दिया है और अपना अकाउंट बंद कर दिया है। इसके बाद करण जौहर को और ज़्यादा ट्रोल किया जाने लगा। कुछ का कहना था कि अब वो रणबीर कपूर की तरह किसी नकली अकाउंट के साथ ट्विटर पर सक्रिय हो जाएंगे। वहीं कुछ लोग करण जौहर को सलाह दे रहे थे कि अपने साथ कॉफी विद करण का कचरा भी लेकर जाएं।

ट्विटर पर अपने आखिरी ट्वीट में करण जौहर ने लिखा कि वो अपनी ज़िंदगी में थोड़ी सकारात्मक ऊर्जा के लिए जगह बनाना चाहते हैं और इसलिए वो ट्विटर छोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि इस साल कॉफी विद करण के नए सीज़न के लिए करण जौहर को काफी ट्रोल किया गया। लेकिन उन्हें सबसे ज़्यादा ट्रोल किया गया आलिया भट्ट को प्रमोट करने के लिए।

लेकिन जब करण जौहर को हर एपिसोड में बार बार आलिया भट्ट का नाम लेते देखा गया तो और लोगों ने उन्हें ट्रोल किया तो करण जौहर ने बड़ी ही बेबाकी से इस इल्ज़ाम को कुबूल किया और कहा कि बाकी लोगों को भी आलिया का नाम लेना चाहिए। हो सकता है कि आलिया उनके लिए भी उतनी ही लकी हो जाएं जितनी कि करण जौहर के लिए रही हैं। बहरहाल अगर आप करण जौहर से जुड़े रहना चाहते हैं तो अब आपको उन्हें केवल इंस्टाग्राम पर ही फॉलो करना पड़ेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X