..................... karan johar priyanka chopra hugs each other after banned from bollywood remark Entertainment Live - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates: बैन करने के बाद करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा तो देखते ही लगा लिया गले

entertainment live

Entertainment Live Updates: नए सवेरे के साथ मनोरंजन गलियारा एंटरटेनमेंट की शानदार खबरों और गॉसिप्स से पटा हुआ है। इनमें सबसे खास है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का रीयूनियन... बिजनेस टायकून नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह की मेजबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी ने की।

लॉन्चिंग इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। इसके साथ ही इस इवेंट में देश विदेश के कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी दर्ज कराई। ऐसे में सबसे ज्यादा सुर्खियों में प्रियंका चोपड़ा निक जोनास की जोड़ी रही है।

इस पार्टी में तमाम बॉलीवु सेलेब्स ने शिरकत की। सोशल मीडिया इसी इवेंट की तस्वीरों और वीडियो से पटा दिखाई दे रहे हैं। मनोरंज जगत के पल पल के अप्डेट्स पाने के लिए जुड़े रहे फिल्मीबीट के इसी लाइव ब्लॉग के साथ।

LIVE Feed
  • Apr 1, 2023 9:32 PM

    Samantha Ruth Prabhu: कार में ध्यान करती दिखी एक्ट्रेस, तो लोगों के मन में आए कई सारे सवाल

    Samantha Ruth Prabhu: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अक्सर ही खबरों में रहती हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु से एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस कार में ध्यान लगाती दिख रही है।

  • Apr 1, 2023 6:54 PM

    Farhan Akhtar:'नच बलिए 10' में बतौर जज वापसी करेंगे एक्टर, जानें मानें सितारें भी बन सकते हैं शो का हिस्सा

    Farhan Akhtar: रियालिटी शो का जमाना है, टीवी का सबसे पॉपुलर शो नच बलिए का नया सीजन जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है। इस शो को जज करने के लिए फरहान अख्तर भी टीवी पर वापसी कर रहे हैं, शो में कई सारे जानें माने सितारें भी शामिल होने के लिए तैयार हैं।

  • Apr 1, 2023 5:09 PM

    Janhvi Kapoor को रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ किया गया स्पॉट, एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है वीडियो

    अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम अक्सर उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जाता है और अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। इस वक्त उनका एक वीडियो में वो कलिना एयरपोर्ट पर नजर आ रहीं हैं और शिखर के साथ स्पॉट की गईं हैं। जी हां, जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें तो इस दौरान वो व्हाइट आउटफिट में शानदार लग रहीं हैं और अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कलिना एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं।

  • Apr 1, 2023 4:04 PM

    Shahrukh Khan: एक्टर के नए लुक पर फिदा हुई एक्ट्रेस, दीपिका और माहिरा खान ने की तारीफ

    Shahrukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान हमेशा ही अपने नए नए अंदाज से फैंस को दीवाना बनाते रहते हैं। हाल ही में देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पार्टी में शाहरुख पहुंचे, इस पार्टी मे से शाहरुख के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई तो फैंस के साथ साथ कई सारी एक्ट्रेस ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट करके एक्टर की तारीफ की।

  • Apr 1, 2023 2:46 PM

    Shloka Mehta: मुकेश अंबानी की बड़ी बहू दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेबी बंप की तस्वीरें हुई वायरल

    Shloka Mehta: मुकेश अंबानी के बड़ी बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता दूसरी बार मां बनने वाली हैं, सोशल मीडिया पर बेबी बंप वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं और यूर्जस इनको बधाई दे रहे हैं। यह बेबी बंप वाली तस्वीरें बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी की हैं।

  • Apr 1, 2023 2:44 PM

    Urfi Javed- अप्रैल फूल प्रैंक था उर्फी जावेद का माफीनामा

    अगर इस पोस्ट की बात करें तो उन्होने ट्विटर पर लिखा था, "मैं जो कुछ भी पहनती हूं, उसे पहनकर सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं। अब से आप लोग एक बदली हुई ऊर्फी देखेंगे। बदले हुए कपड़े। माफी।" इसके बाद लोगों ने उनकी सराहना की और सभी का कहना था कि उर्फी जावेद अब सुधर गई है। लेकिन अब आपसे कहा जाए कि ऐसा नहीं है और उर्फी ने सभी को अप्रैल फूल बना दिया है तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही है। उर्फी जावेद ने 1 अप्रैल की सुबह एक पोस्ट करते हुए लिखा, "अप्रैल फूल, मैं अपना बारे में जानती हूं कि मैं बहुत बचकाना हूं"। इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जी हां, उर्फी जावेद ऐसे कपड़े पहनना बंद नहीं करे वाली हैं बल्कि उन्होने लोगों को बेवकूफ बना दिया था।

  • Apr 1, 2023 2:28 PM

    Nita Ambani: मुकेश अंबानी की पत्नी ने 'NMACC' के लॉन्च में 'रघुपति राघव' पर किया शानदार डांस

    Nita Ambani: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के चलते चर्चा में रहते हैं। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी लाइम लाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, हाल ही में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने 31 मार्च 2023 को अपने एक बड़े सपने को पूरा करते हुए 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' का भव्य उद्घाटन किया, इस दौरान नीता ने अपने शानदार डांस ने सबको चौका दिया।

  • Apr 1, 2023 1:27 PM

    The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन 3 के बारें में साझा की जानकारी, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

    The Family Man 3: फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, मनोज बाजपेयी की बहुचर्चित सीरिज फैमिली मैन की तीसरे पार्ट को लेकर अभिनेता ने जानकारी साझा कर दी है। अभिनेता की इस सीरीज के दोनों सीजन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे। दर्शकों ने मनोज के अभिनय की खूब सराहना की थी।

  • Apr 1, 2023 12:42 PM

    Akanksha Dubey Suicide: मौत को गले लगाने से पहले का CCTV फुटेज हुआ वायरल, कुछ यूं नजर आई थीं एक्ट्रेस

    भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने पिछले सप्ताह वाराणसी के सारनाथ होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं अब आकांक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या करने के ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें होटल सौमेंद्र के बाहर वो एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। एबीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा देर रात अपने एक दोस्त के साथ नजर आई थीं। दोनों कार से होटल आते हैं और पहले वो शख्स उतरता है और आकांक्षा के लिए गेट खोलता है। दोनों को साथ में लॉबी में भी देखा गया था।

  • Apr 1, 2023 12:41 PM

    Parineeti Chopra ने इस जगह पर दिया था Raghav Chadha को दिल, लव स्टोरी पर बड़ा खुलासा?

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को लेकर काफी समय से चर्चा है और ये पता चला है कि जल्दी ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी हैरान करने वाली है क्योंकि इसमें खुलासा हुआ है कि कहां पर परिणीति चोपड़ा राघव को अपना दिल दे बैठीं थीं। ईटाइम्स ने इस बात को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है और लिखा है, ये दोनों पंजाब में पहली बार मिले थे और इस दौरान परिणीति चोपड़ा वहीं शूटिंग कर रही थीं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितने समय से दोनों साथ हैं लेकिन इस घटना को करीब 6 से 7 महीने हो चुके हैं।

  • Apr 1, 2023 12:40 PM

    Bholaa Day 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म का निकला दम, दो दिनों में सिर्फ इतने करोड़ की हुई कमाई

    दृश्यम 2 जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म भी उतना ही धमाकेदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन ओसत ओपनिंग के बाद फिल्म शुक्रवार को भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। शुक्रवार को फिल्म ने 7.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद भोला की दो दिनों की कमाई 18.60 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का रास्ता काफी कठिन होने वाला है। अब फिल्म की सफलता और असफलता पूरी तरह वीकेंड कलेक्शन पर निर्भर करती है।

  • Apr 1, 2023 12:36 PM

    आधी रात को रेड ब्रालेट पहनकर मिरर के सामने पहुंच गई ये एक्ट्रेस

    इंस्टाग्राम पर इस वक्त बोल्ड और हॉट फोटोज काफी तेजी से वायरल हो जाती हैं और लोगों के द्वारा इनको पसंद भी किया जाता है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से सामने आया है और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में दिशा पाटनी ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई हुई है और आधी रात को मिरर के सामने बोल्ड होती हुईं नजर आ रही हैं। रेड ब्रालैट में सेक्सी लग रहीं दिशा पाटनी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनके इस किलर लुक पर फिदा हो गए हैँ।

  • Apr 1, 2023 9:42 AM

    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा की गर्मजोशी भरी मुलाकात

    अंबानी के इवेंट में सबसे खास रही करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा की रीयूनियन। दरअसल, हाल ही में इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि बॉलीवुड फिल्मों में बैन होने के कारण उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया था। इस बयान के बाद अब पार्टी में करण और प्रियंका ने एक दूसरे को देखते है अच्छे दोस्तों की तरह गले लगाया और खूब मस्ती भरे अंदाज में बातें कीं।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X