माधुरी दीक्षित का मराठी फिल्म बकेट लिस्ट से डेब्यू, करण जौहर माधुरी को प्रजेंट करेंगें
बॉलीवुड में शायद ही कोई निर्माता और निर्देशक हो जो करण जौहर से ज्यादा बड़ा पब्लिक फेस हो। करण जौहर आए टीवी पर नजर आते रहते है और कई शो भी होस्ट करते है। बता दें कि करण जौहर हिंदी फिल्मों के अलावा किसी भी जगह हाथ नहीं डालते थे पर बाहुबली के बाद करण जौहर ने रीजनल सिनेमा में भी कदम रख दिया है।
उनका ये फैसला इतना सफल साबित होगा ये तो शायद उनको भी नहीं पता होगा। बता दें कि एक मराठी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हिंदी फिल्मों की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित नेने को प्रजेंट करने की जिम्मा करण जौहर ने उठाया है।

बता दें कि माधुरी दीक्षित पहली बार मराठी भाषा की फिल्म बकेट लिस्ट में नजर आने वाली है और इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जो कि लोगो के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
करण जौहर ने इसके अलावा एक मराठी फिल्म सैराट का रिमेक बनाने की कवायद की हुई है और फिल्म की शूटिंग भी शुरु है। बता दें कि फिल्म सैराट नाम बदलकर हिंदी फिल्म धड़क रखा गया है जिसको ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर कर रहे है।
बता दें कि फिल्म की बात करें तो करण जौहर और माधुरी दीक्षित एक फिल्म साथ मे करने जा रहे है जिसको अभिषेक वर्मा निर्देशित करेंगे।
करण जौहर ने फिल्म बकेट लिस्ट का ट्रेलर देखा और उनको ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होने इस मराठी फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को प्रजेंट करने का प्रस्ताव रख दिया जिसको मान भी लिया गया है।
बता दें कि करण जौहर अगर ऐसा करते है तो मराठी फिल्मों में ये उनकी शुरुआत होगी। इसके पहले नो तेलगू फिल्म बाहुबली 2 में अपना हाथ आजमा चुके है जो कि काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ था।
करण जौहर ने बाहुबली के बाद बोला था कि आप अच्छा काम करें और दर्शको को अच्छा कंटेंट दे को भाषाओं की दीवार वहीं टूट जाती है। इसके बाद कोई फर्क नहीं पड़ता कि भाषा रीजनल है या नेशनल है।
माधुरी दीक्षित ने इस मराठी डेब्यू के बारे में बोलते हुए कहा कि वो हमेशा से मराठी फिल्मों में काम करना चाहती थी और अब उनकी ये इच्छा पूरी हो गई। बता दें कि इस फिल्म के प्रमोशन से लेकर माधुरी प्रजेंच करने तक को लेकर करण जौहर शामिल रहेंगें।


Click it and Unblock the Notifications