शाहरुख खान की 'माई नेम इज खान' ने पूरे किए 11 साल, करण जौहर ने लिखा शानदार पोस्ट

सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल की माई नेम इज खान की रिलीज के आज 11 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनको मुबारकबाद दे रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज होकर काफी तगड़ा धमाका किया था। करण जौहर ने इस मौके पर एक पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। करण जौहर ने इस पोस्ट में शाहरुख खान और काजोल की तारीफ की है।

करण जौहर लिखते हैं कि.. 'हमारे पास केवल हमारी कहानियां हैं और ये कहानी हमेशा रहेगी। इस फिल्म की आत्मा होने के लिए धन्यवाद भाई। काजोल, रिजवान और हमारे लिए एक अटूट चट्टान है।

shahrukh khan, my name is khan, karan johar, kajol, शाहरुख खान, माई नेम इज खान, करण जौहर, काजोल

शिबानी ने कहानी लिखी वो आज भी दुनिया के लिए को प्रासंगिक है ... और इस चुनौतीपूर्ण यात्रा पर एक साथ आने वाली पूरी टीम के लिए। मैं प्रत्येक के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।'

करण जौहर का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी तक सुपरस्टार शाहरुख खान का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय ने सबको काफी प्रभावित किया था और काजोल की भी तारीफ हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय शाहरुख खान फिल्म पठान को लेकर काफी बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है और फिल्म में उनक साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X