..................... Karan Johar playing psycho villain in Bombay Velvet - Hindi Filmibeat

Revealed बॉम्बे वेलवेट का विलेन मेंटल है- करन जौहर

बॉम्बे वेलवेट में करन जौहर के विलेन लुक्स को देखकर ही लोग इतना उत्साहित हो गये हैं कि उन्हें फिल्म के हीरो हिरोइन यानी रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा से ज्यादा करन जौहर को देखने में दिलचस्पी बढ़ गयी है। करन जौहर से जब फिल्मीबीट की तरफ से पूछा गया कि विलेन के किरदार के लिए उन्होंने किसी बॉलिवुड के विलेन से प्रेरणा ली तो इसपर देखिये करन का क्या जवाब था।

करन जौहर ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा- "बॉम्बे वेलवेट में मैं कोई टिपिकल विलेन मौगेम्बो जैसा किरादर नहीं निभा रहा हूं। फिल्म में मेरे किरदार का थोड़ा सा दिमागी हालत खराब है और इस वजह से वो ऐसी हरकतें करता है। ये वो गंदा वाला विलेन नहीं है जिसे देखकर गुस्सा आए। इसमें थोड़ा कॉमिक सेंस भी डाला गया है। विलेन शब्द इस किरादर के लिए यूज करना थोड़ा अजीब है।"

इसके अलावा करन ने आगे बताया "इस किरदार के लिए जब अनुराग मेरे पास आए तो मुझे लगा वो मुझे बतौर निर्माता अप्रोज करने आए हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि क्या मैं खम्बा का किरदार निभाउंगा जिसपर मैं भी हैरान था। फिर आखिर अनुराग ने मुझे इसके लिए राजी कर ही लिया।"

"जब मुझे ये पता चला कि इस किरदार को पहले नसीर जी निभाने वाले थे तो थोड़ा सा डर भी लगा क्योंकि नसीर जी जैसे बेहतरीन कलाकार के पास गये किरदार को मुझे निभाने को मिलेगा ये सोचकर प्रेशर महसस हुआ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X