Super Hit..दो सुपर स्टार जोड़ी के साथ ..फिर से बनेंगी ...दुल्हनिया पार्ट 3
बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सुपर सफलता के बाद अब इस दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त भी बनाने की प्लानिंग की जा चुकी है।
आलिया भट्ट और वरूण धवन की धमाकेदार जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर वापस दिखाई देगी। वो भी बद्रीनाथ की दुल्हनिया के अगले पार्ट में। जी हां । इस फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने इसकी तरफ इशारा किया है।
उन्होंने कहा कि हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद हमने इस फिल्म की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया की तरह बद्रीनाथ की दुल्हनिया को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
बॅाक्सा आॅफिस पर भी इस फिल्म ने अभी तक अपनी पकड़ मजबूत रखी है। हम इसके तीसरे पार्ट के बारे में जरूर नई प्लानिंग करेंगे। फिलहाल अभी स्क्रिप्ट स्तर पर किसी भी तरह की प्लानिंग नहीं की गई है।

गौरतलब है कि इन दोनों फिल्मों की तरह तीसरे पार्ट में भी वरूण धवन और आलिया भट्ट का होना तय माना जा रहा है। फ्रेंचाइजी फिल्मों की दौड़ में आखिरकार करण जौहर अपने बैनर की एक और फिल्म को शामिल करने जा रहे हैं।
कॅामेडी,रोमांस और म्यूजिक इन तीनों के बलबूते पर किसी भी फिल्म की फ्रेंचाइजी बनान आसान होता है। हालांकि इस फेहरिस्त में कॅामेडी फिल्मों की लिस्ट लंबी है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी रोमांटिक फिल्मों की फ्रेंचाइजी अक्सर नहीं बनाई जाती है।
बहरहाल, आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी फिल्में हैं जिनकी फ्रेंचाइजी आने वाले दिनों में सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications