करण जौहर ने शाहरुख खान के नाम लिखा इमोशनल पोस्ट, बर्थडे विश करते हुए बताया कैसी थी उनकी पहली मुलाकात!

karan-johar-pens-an-emotional-note-for-shahrukh-khan-recalls-meeting-him-for-the-first-time

सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर दुनियाभर से लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी किंग खान पर खूब प्यार लुटा रहा है। ऐसे में शाहरुख के नजदीकी दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर ने शाहरुख खान के नाम इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जहां उन्होंने शाहरुख के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया..साथ ही लिखा- "फिल्म करण अर्जुन थी.. सेट फिल्मसिटी में था.. मेरे पिता के साथ मैं एक प्रोफेशनल मीटिंग के लिए पहुंचा था। मुझे फिल्म सितारों के बारे में कई आशंकाएं थीं। तो मैं इस नए सफल स्टार के बारे में सोच रहा था, जिसने अपनी पहली फिल्म के साथ ही धमाका कर दिया था। वो अपने कॉस्ट्यूम में आया और आते ही मेरे पिता को जोर से झप्पी दी। उसकी आंखों में सच्चाई झलक रही थी। फिर उसने मेरा हाथ हिलाया और मेरे करियर के बारे में कई सवाल पूछे। मैंने कुछ खिचड़ी जैसा जवाब दिया, क्योंकि उस वक्त मेरा कोई करियर नहीं था। लेकिन उन्होंने मेरी बात इतने ध्यान से सुनी कि मुझे लगा उस समय जब मैंने दा विंची कोड को क्रैक कर लिया.. यह 29 साल पहले की बात है.."

करण ने आगे लिखा- "आज मैं उसे भाई कहता हूं और वह अभी भी मुझे ध्यान से सुनता है। उसकी आंखों में अब भी सच्चाई दिखती है.. वह परिवार से बढ़कर है और हमेशा मेरे कट्टर आलोचक और मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहेंगे। और आज मैं उन्हें और उनके असाधारण टीज़र का जश्न मनाता हूं जो मुझे लगता है कि एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर होने जा रहा है! लव यू भाई....@iamsrk"..

बता दें, करण जौहर ने पहली निर्देशित फिल्म 'कुछ कुछ होता है' थी, जिसमें शाहरुख खान ने लीड भूमिका निभाई थी। इसके बाद शाहरुख के साथ करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना', 'माई नेम इज खान' जैसे फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X