करण जौहर पार्टी Inside Pics Videos: आर्यन - जान्हवी - अनन्या की सेल्फी, रणबीर - रणवीर का ढफली डांस
करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी का नशा अभी भी चढ़ा हुआ है और लगातार इस पार्टी से Inside Pics और Videos बाहर आ रहे हैं। जहां कहीं करण जौहर अपने जन्मदिन का बड़ा सा केक काटते नज़र आ रहे हैं तो कहीं अपने मनपसंद गाने पर डांस करते हुए। इस पार्टी में करण जौहर के सभी खास दोस्त मौजूद थे।
उनके बेस्ट फ्रेंड शाहरूख खान ने तो सीक्रेट तरीके से पार्टी में एंट्री ली और कोई मिल गया पर डांस करके माहौल बना दिया। वहीं करण जौहर, अपनी दूसरी बेस्ट फ्रेंड काजोल के साथ कपल डांस करते नज़र आए।

इसके अलावा इस पार्टी से ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी, करीना कपूर खान और प्रीती ज़िंटा की साथ में सेल्फी वायरल हो रही है। ये चारों ही अभिषेक बच्चन की को स्टार्स रही हैं और आपस में एक दूसरे की काफी करीबी दोस्त। इस पार्टी से इस जेनरेशन के सभी सुपरस्टार किड्स की एक साथ सेल्फी भी वायरल हो रही है।

बेहद शानदार सेल्फी
ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी, करीना कपूर खान और प्रीती ज़िंटा एक साथ सेल्फी लेती दिखीं। वहीं एक और तस्वीर में माधुरी दीक्षित ने करीना कपूर खान को रिप्लेस किया।

Gen Z सेल्फी
स्टार किड्स आर्यन खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर, परिणीति चोपड़ा के साथ एक सेल्फी लेते नज़र आए। जान्हवी और अनन्या जहां अपना डेब्यू कर चुकी हैं वहीं आर्यन खान और शनाया कपूर जल्दी ही अपना डेब्यू करने वाले हैं।

मस्तमौला काजोल
काजोल, करण जौहर के साथ पूरे मस्ती के मूड में दिखीं। बाद में वो और करण जौहर एक डांस भी करते नज़र आए।

फना रीयूनियन
इस पार्टी में आमिर खान अपनी एक्स पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे थे। पार्टी में वो अपनी फना को स्टार काजोल से टकराए और दोनों ने साथ में कैमरों के लिए पोज़ भी किया।

इश्क रीयूनियन
वहीं काजोल और जुही चावला काफी सालों बाद एक दूसरे के साथ दिखाई दीं। तस्वीर में इनके साथ रवीना टंडन और निरंजन अईयंगर भी दिखे।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड
ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ सेल्फी खींचते दिखाई दिए। वहीं दूसरी तरफ, नीलम और रवीना टंडन ने सैफ अली खान के साथ अपने पुराने दिन याद किए। तीनों एक साथ यश चोपड़ा की फिल्म परंपरा में दिखाई दिए थे।

सारा और वरूण
सारा अली खान, पार्टी की रेड कार्पेट पर कैद नहीं हो पाई लेकिन उन्होंने पार्टी से एक तस्वीर शेयर की जहां वो वरूण धवन और करण जौहर के साथ एक सेल्फी लेती दिखाई दीं।

खूब हुईं ट्रोल
मलाईका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करीना कपूर खान को उनके आउटफिट्स के लिए काफी ट्रोल होना पड़ा। सबसे ज़्यादा मलाईका अरोड़ा को ट्रोल किया गया।

रणबीर - अनुष्का की जोड़ी
पार्टी से रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की भी एक क्यूट सी तस्वीर वायरल हुई और फैन्स इस बॉम्बे वेलवेट जोड़ी को दोबारा परदे पर एक साथ देखने की मांग करने लग गए। रणबीर कपूर इस पार्टी में आलिया भट्ट के बिना ही पहुंचे थे।

रणवीर सिंह ने जमाया माहौल
रणवीर सिंह भी पत्नी दीपिका पादुकोण के बिना इस पार्टी में दिखाई दिए। जहां वो टेबल पर चढ़कर डांस करते दिखाई दिए वहीं उन्होंने रणबीर कपूर के साथ मिलकर ढफली बजाई और करण जौहर ने राधा पर डांस किया। देखिए सभी मज़ेदार वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











