अक्षय कुमार- रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' से बाहर निकले करण जौहर? यहां जानें पूरी सच्चाई

By Staff

पिछले दिनों अफवाह उड़ी कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से करण जौहर का नाम हटा दिया गया है। रोहित शेट्टी ने बतौर प्रोड्यूसर करण जौहर के पैसे भी उन्हें वापस कर दिये हैं। लेकिन बता दें, रिलायंस इंटरटेनमेंट ने इस खबर से पूरी तरह से इंकार किया है और इसे गलत बताया है। करण जौहर अभी सूर्यवंशी का हिस्सा हैं।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, रिलायंस इंटरटेनमेंट के सीईओ ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत खबर है। किसी ने यह कल ट्विट किया और फिर हर जगह यह अफवाह फैल गई। हम बता देना चाहते हैं कि यह कोरी अफवाह है। वहीं, अक्षय कुमार ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Karan Johar

फिल्म से जुड़ी टीम का मानना है कि इस तरह की अफवाह फैलाना काफी बचकाना है। रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यवंशी इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुछ दिनों पहले फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की भी अफवाह चली थी, लेकिन निर्माता ने इससे साफ मना कर दिया था।

सैफ ने कहा, 'मैं भी नेपोटिज्म का शिकार रहा हूं'- हो गए भयंकर ट्रोल, लोगों ने याद दिलाई नेशनल अवार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X