करण जौहर की बाहों में सिमटे ओरी अवात्रामणि का उड़ा बुरा मजाक, लोग बोले- करण के बच्चों को मां मिल गई

Karan Johar Orry Awatramani Troll: हीरोइनों और स्टार डॉटर्स के साथ पार्टी करने वाले ऑरी अवात्रामणि सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं। अब बी टाउन में हो रहे दिवाली पार्टी और सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आ रही है जिनमें ऑरी का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म मेकर करण जौहर के साथ ऑरी की एक तस्वीर ने बवाल सा काट दिया है।
किसी भी पार्टी में ऑरी सभी सेलेब्स के साथ तस्वीरें क्लिक कराते दिखाई देते हैं। वहीं अब दिवाली पार्टी में ऑरी ने करण के साथ भी तस्वीर क्लिक कराई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई है। इस तस्वीर में करण जौहर ने जहां ऑरी को बाहों में भरा हुआ है तो वहीं ऑरी उनके चेस्ट से चिपकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
करण और ऑरी को इस तस्वीर के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, "फाइनली करण जौहर को उनका प्यार मिल ही गया।" तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं मेड फॉर ईच अदर जोड़ी।" इसके साथ ही तमाम लोग उनकी सेक्सुअलिटी को टार्गेट भी कर रहे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में, ओरी ने अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की, हालांकि उन्होंने अभी भी पेशे से वो क्या करते हैं, इसक खुलासा नहीं किया है। ओरी ने फिल्म मेकर करण जौहर की भी जमकर तारीफ की है।
इंटरव्यू के दौरान यह पूछे जाने पर कि 'सबसे शानदार होस्ट कौन है'? ओरी ने कहा कि, 'मेरा मानना है कि करण जौहर सबसे शानदार होस्ट हैं। हालांकि, मैं उनकी पार्टियों में नहीं गया हूं, लेकिन मैंने बहुत सारी बातें सुनी हैं, और मैंने सुना है कि वह सबसे अच्छे होस्ट हैं जो सबसे अच्छी पार्टियां देते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications