#Stardom: "शाहरूख - सलमान हमेशा सुलतान बने रहना चाहते हैं !"
करण जौहर अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशन में जुट चुके हैं और इसलिए वो आजकल दिल खोलकर बात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के न्यूकमर एक्टर पर बात करते हुए कहा कि सलमान और शाहरूख को रिप्लेस करना नामुमकिन है।
रणवीर सिंह, रणबीर कपूर जैसे एक्टर कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन वो कभी वैसे सुपरस्टार नहीं बन सकते जैसे कि सलमान खान और शाहरूख खान हैं।

करण जौहर ने अगले सुपरस्टार के बारे में बात करते हुए कहा - सुपरस्टार बनता है उन लोगों से जिन्होंने आपकी फिल्म देखी हो। और आज तक जितने लोगों ने आमिर, शाहरूख, सलमान और अक्षय की फिल्म देखी है वो आंकड़ा कभी आज के किसी हीरो को नहीं मिलेगा।
["शाहरूख - सलमान - आमिर...अगर इतने बड़े हैं तो बड़प्पन दिखाएं"]
मुझे नहीं लगता कि नए स्टार में कोई भी उस तरह की फैन फॉलोइंग बना पाएगा जो इतनी वफादार हो जैसे कि इन स्टार्स की थी। इतना ही नहीं, नए स्टार्स के लिए और भी काफी दिक्कते हैं। इनमें से कोई यंग नहीं रहा, सब 30 के हैं जबकि 30 की उम्र में शाहरूख - सलमान अपना स्टारडम पा चुके थे।
वहीं दूसरी तरफ आज की जेनरेशन अब तक शाहरूख और सलमान की दीवानी है तो फिर उन्हें कोई और क्यों चाहिए। ऊपर से हर त्योहार इन सुपरस्टार के लिए बुक है तो फिर किसी के पास मौका ही नहीं बचता कि अपनी स्टारडम बना पाए।
["...तो सलमान और शाहरूख की #Stardom में ये है सबसे बड़ा अंतर"]
वैसे करण जौहर की बात में दम है लेकिन फिर भी कई ऐसे नए स्टार हैं जो इन पुराने सुपरस्टार की परछाईं बनते जा रहे हैं। और उनकी टक्कर भी तैयार है -
अक्षय कुमार - सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा लगभग अक्षय कुमार को फॉलो कर रहे हैं। और थोड़ी सी मेहनत कर वो अक्षय कुमार को आने वाले सालों में रिप्लेस कर सकते हैं। आखिर कोई तो वारिस चाहिए ना!
टक्कर - टाईगर श्रॉफ
अक्षय कुमार से बेहतर या उनकी टक्कर के स्टंट अगर कोई कर सकता है तो वो टाइगर श्रॉफ हैं। इतना ही नहीं, टाइगर अक्षय जितने ही एक्टिव हैं। अक्षय जितने ही फिट हैं।
वरूण धवन - सलमान खान
सलमान खान तो खुद ही मान चुके हैं कि वरूण धवन को देखकर उन्हें अपना बीता वक्त याद आता है। और बस वरूण धवन के फैन्स भी मानेंगे कि सलमान को वो कितना फॉलो करते हैं।
टक्कर - सूरज पंचोली
अब वरूण धवन को सलमान की विरासत संभालने में कोई टक्कर दे सकता है तो वो है सूरज पंचोली। वैसे भी सूरज सलमान में काफी कुछ कॉमन है - एक्टिंग ना आने से लेकर कंट्रोवर्सी और गुड लुक्स तक!
अजय देवगन - रणबीर कपूर
रणबीर कपूर अजय देवगन की विरासत संभालने के लिए शानदार ऑप्शन हैं। वही एक्टिंग टैलेंट, रिस्क लेने की क्षमता और परफेक्ट काम!
टक्कर - राजकुमार राव
रणबीर कपूर आने वाले सालों में परफेक्ट टक्कर मिलेगी राजकुमार राव से। क्योंकि उनसे बेहतर अजय देवगन की जगह बॉलीवुड में कोई नहीं ले सकता और राजकुमार का काम इस बात का गवाह है।
टाइगर श्रॉफ - ऋतिक रोशन
टाइगर और ऋतिक को लगभग एक ही जैसे हो चुके हैं। और टाइगर श्रॉफ को अपने इस अचीवमेंट के लिए बधाई क्योंकि फिलहाल पूरे बॉलीवुड में कोई ऐसा नहीं है जो ऋतिक को रिप्लेस कर सके।
शाहरूख खान - रणवीर सिंह
किसी ने सोचा नहीं था लेकिन मेहनत और लगन से जो रणवीर सिंह ने कर दिखाया उसके लिए हिम्मत चाहिए। और बेफिक्रे के बाद सबको यकीन है कि वो आधिकारिक तौर पर शाहरूख खान का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।
टक्कर - सुशांत सिंह राजपूत
रणवीर सिंह को कड़ी टक्कर मिल सकती है सुशांत सिंह राजपूत से। शाहरूख खान के परफेक्ट रिप्लेसमेंट सुशांत भी हो सकते हैं बस सही फिल्में और सही मौके का इंतज़ार है।
परफेक्ट सुपरस्टार हैं फवाद
MUST READ--->[ पाकिस्तानी ही सही लेकिन सलमान स्टाइल सुपरस्टार थे फवाद खान!]


Click it and Unblock the Notifications










