#Shock: "काजोल ने हमारे बीच सब कुछ खत्म कर दिया"
करण जौहर के साथ ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ के दौरान अजय देवगन ने काफी कुछ किया और कहा लेकिन करण जौैहर ने कुछ नहीं कहा। पर अब करण जौहर ने काजोल के बारे में खुलकर बात की है।
करण जौहर और काजोल 25 सालों से बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल थे। इसलिए जब वो दोस्ती अचानक से केवल एक फिल्म क्लैश से डगमगाई तो सबको थोड़ा अटपटा लगा। अजय देवगन ने करण जौहर पर काफी कीचड़ उछाला पर वो शांत रहे।
काजोल ने भी इस बीच अजय देवगन का साथ निभाते हुए एक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं। फिर भी करण जौहर ने कुछ नहीं कहा और अब करण जौहर ने खुलकर अपनी किताब एन अनसूटेबल बॉय में इस बारे में बात की है।

जिन्हें पूरी बात नहीं पता है उन्हें बता दें कि करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल और अजय देवगन की शिवाय बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई। दोनों फिल्मों की रिलीज़ से पहले अजय देवगन ने काफी तमाशा किया।
उन्होंने एक टेप लीक किया जिसमें कमाल आर खान नाम का आदमी यह कह रहा था कि करण जौहर ने उसे 25 लाख दिए हैं ऐ दिल है मुश्किल की तारीफ करने के लिए।
इसके बाद अजय देवगन ने कहा कि अगर ऐसा धंधा चलता है तो इसकी जांच होनी चाहिए। काजोल जो करण जौहर की बेस्ट फ्रेंड हैं उन्होंने भी एक ट्वीट किया और लिखा SHocked।
करण ने तब इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन अपनी किताब में उन्होंने इस बारे में साफ साफ बात की -


Click it and Unblock the Notifications