#Shock: अबू सलेम की धमकी...शाहरूख का जवाब...पठान हूं...गोली मार के दिखाए
करण जौहर ने अपनी किताब एन अनसूटेबल बॉय में अंडरवर्ल्ड को लेकर भी खुलासे किए हैं। कैसे कुछ कुछ होता है कि रिलीज़ के पहले उन्हें धमकी मिली और शाहरूख खान ने उन्हें बचाया।
करण जौहर ने हाल ही में अपनी किताब एन अनसूटेबल बॉय लॉन्च की है और इस किताब में उन्होंने हर मुद्दे पर खुलकर लिखा है। इस किताब को करण जौहर के साथ लिखा है पूनम सक्सेना ने। अब इस किताब का एक और चैप्टर सबके सामने है।
करण जौहर ने लिखा है कि कुछ कुछ होता है कि रिलीज़ के पहले कैसे उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली और कैसे शाहरूख खान ने साफ कहा कि देखता हूं तुझे कौन गोली मारता है।

करण जौहर ने लिखा कि कुछ कुछ होता है रिलीज़ होने वाली थी और वो बड़े मियां छोटे मियां के साथ क्लैश हो रही थी। गुरूवार को स्क्रीनिंग रखी गई। कार्ड्स छपे। मेरी मौसी घर आई थीं। मैं उन्हें छोड़ने नीचे गया और घर पर कोई नहीं था।
एक फोन बजा, मेरी मां ने उठाया। दूसरी तरफ से एक आदमी बोला - तुम्हारे बेटे ने लाल टीशर्ट पहन रखी है ना। अगर फिल्म फ्राइडे को रिलीज़ हुई तो उसे गोली मार देंगे।
[#AlsoRead: "काजोल ने हमारे बीच सब कुछ खत्म कर दिया"]
हमने पुलिस प्रोटेक्शन ली और पुलिस ने कहा कि आप डरिए मत। वरना इससे हौसला बढ़ता है। स्क्रीनिंग हुई पर मुझे एक अलग कमरे में बैठाया गया। मेरी मां ने शाहरूख को बताया कि मेरा सपना था स्क्रीनिंग पर शम्मी कपूर को आते देखने का।
[#SeePic: सलमान और दाउद इब्राहिम की ये तस्वीर देखी है?]
ये सुनते ही शाहरूख को गुस्सा आ गया। वो मुझे कमरे से खींचते हुए बाहर लेकर आया और गेट पर खड़ा हो गया। फिर उसने कहा कि मैं पठान हूं। और यहां तेरे आगे खड़ा हूं। देखता हूं किसकी हिम्मत है कि तुझे गोली मार दे। तू मेरा भाई है और तुझे कुछ नहीं होगा।
करण जौहर ने इतना ही नहीं, अपनी सेक्स लाइफ के बारे में भी काफी चौंकाने वाले खुलासे किए -


Click it and Unblock the Notifications