Karan Johar: एक बार फिर से करण ने कंगना रनौत पर साझा निशाना, शुरु हुई लड़ाई

Karan Johar: हिंदी सिनेमा जगत में कोल्ड वॉर हमेशा ही किसी ना किसी में चलता रहता है। आज के वक्त में सबसे ज्यादा कोल्ड वॉर कंगना रनौत और करण जौहर के बीच चल रहा है। हाल ही में फिर से करण ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत पर सीधा निशाना साधा है।
जाहिर है कि, फिल्म निर्माता करण जौहर और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत के बीच अक्सर वॉर देखने को मिलता रहता है। दोनों के बीच यह कोल्ड वॉर लंबे समय से चला आ रहा है।
दरअसल, हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ नोट्स साझा किए हैं। उन्होंने अपने पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट में लिखा है-हवाई अड्डा एक रनवे है, यह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है, अगली बार यह एक ट्रेलर लॉन्च की जगह भी हो सकता है। मैं इसकी मेंबरशिप लेता हूं, मुझे इसको लेकर कोई शिकायत नहीं है, लेकिन एक बार में फ्लाइट भी पकड़ना अच्छा रहता है। इस पोस्ट के बाद करण ने दूसरी स्टोरी साझा की है।
उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा है-रवि के गानों से ज्यादा मुझे आजकल एथनिक कपड़े पहनने वाले लोगों से ऑबसेशन हैं। सोशल मीडिया पर कंगना की यह पोस्ट वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि, हाल ही में कंगना रणौत को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात भी की थी और हंसी मजाक में पैपराजी पर तंज कसते हुए कहा, मूवी माफियाओं को लेकर कोई सवाल नहीं करते हो। इसके बाद ही करण जौहर ने कंगना के लिए स्टोरी लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications
