आखिरकार करण जौहर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की लीड एक्ट्रेस पर दिया बयान
इस साल सबसे अधिक सुर्खियां कोई फिल्म बटोर रही है तो वो है स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2। इस साल नहीं पिछले लगभग 2 सालों से फिल्म लगातार सुर्खियों में है। पहले फिल्म में जाह्नवी कपूर और सारा खान के होने की चर्चा हो रही थी लेकिन अब ये तो साफ हो गया कि इस फिल्म से टाइगर श्रॉफ के साथ दो नए चेहरे बॉलीवुड में कदम रखेंगे।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म की लीड एक्ट्रेस के बारे में जब करण जौहर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मैं अपनी फिल्म की दोनों एक्ट्रेसेस की घोषणा अच्छे तरीके से करना चाहता हूं। हम पहले एक फोटोशूट करेंगे। हम कुछ सप्ताह में इसकी घोषणा कर देंगे।

अब जाहिर है कि करण जौहर अपनी फिल्म की एक्ट्रेस की घोषणा कुछ अलग अंदाज में तो करेंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने के बाद आज आलिया भट्ट,वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं।
करण जौहर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह है। फिल्म को लेकर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का नाम लगातार आ रहा है। इसके अलावा तारा सुतारिया के भी नाम की चर्चा हो रही है।
अनन्या पांडे दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और हो सकता है वाकई वो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू भी करें। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में जहां एक हिरोइन और दो हीरो थे तो वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में एक हीरो और दो हिरोइन होंगी। फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।
जहां स्टूडेंट ऑफ द ईयर को करण जौहर ने खुद डायरेक्ट किया था तो वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications