81 साल की मां के लिए खुद ब्रा खरीदते हैं करण जौहर, बोले- ये मेरी मां को चाहिए तो मैं किसी और से क्यों कहूं

Karan Johar

Karan Johar Bra Shopping: फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म में जहां धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किस ने सुर्खियां बटोरी तो वहीं ब्रा सीन को लेकर भी उन्होंने सोसाइटी को स्ट्रॉन्ग मैसेज देने की कोशिश की है। हाल ही में फिल्म से जुड़े एक इवेंट में करण जौहर इस टैबू टॉपिक पर खुलकर बात करते दिखाई दिए।

करण जौहार जो कि अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं उन्होंने अपने नए बयान से हर किसी के कान खड़े कर दिए है। फिल्म मेकर ने हाल ही में ब्रा को लेकर पुरुषों के रिएक्शन पर खुलकर बात की और बताया कि वो अपनी मां के लिए खुद जाकर ब्रा खरीदते हैं। उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया हैं और लोग इसे ओवरएक्टिंग तक बता रहे हैं।

करण जौहर ने हाल ही में अपनी फिल्म के सीन पर बात करते हुए कहा, "ये एक टैबू टॉपिक है कि मैं उनके लिए शॉपिंग करना चाहता हूं और ब्रा खरीदना चाहता हूं। इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मैं ये जानता हूं कि जब मैं ऐसा करता हूं तो मेरे ही दोस्त खूब मजाक बनाते हैं। जो कि मेरे लिए काफी हैरानी वाली बात है।"

करण जौहर ने आगे कहा, "मजाक बनाने वालों का कहना है कि मैं उस दुकान पर किसी महिला को ब्रा खरीदने के लिए क्यों नहीं भेज देता? मतलब क्यों? ये मेरी मां की जरूरत है तो मैं किसी और क्यों भेजूं। क्योंकि अब मेरी मां 81 साल की हो गई हैं और जब उन्हे कुछ चाहिए होता है तो मैं उनके लिए हाजिर हूं तो मैं वो सब करता हूं जो उन्हें चाहिए। वो ब्रा हो सकती है और दूसरा कुछ भी सामान।"

इसके बाद करण जौहर अपनी फिल्म का डायलॉग डिस्कस करते हुए कहते हैं, "सदियों से औरतें मर्दों कि चड्ढियां घिस रही हैं और तुम एक ब्रा को नहीं टच कर सकते। मेरा ये नजरिया दूसरे लोगों से काफी अलग है।" करण जौहर के इस वायरल वीडियो को मिली जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। जहां तमाम फैंस उनके इस बेबाक अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं एक तबका उन्हे बुरी तरह ट्रोल भी कर रहा है।

Read more about: karan johar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X