एक शो पर शुरु..दूसरे शो पर खत्म होगा इन दो सुपरस्टार्स का झगड़ा
Recommended Video

पिछले साल कॉफी विद करण में कंगना रनौत ने करण जौहर को नेपोटिज्म का बढ़ावा देने वाला कहा था और इसके बाद नेपोटिज्म पर जो कंट्रवर्टी शुरु हुई वो आज तक खत्म नहीं हो पाई है। दोनों ने कई बार इसके बारे में बयान दिया और ऐसा लग रहा था कि शायद ही कभी करण जौहर और कंगना रनौत में सबकुछ ठीक हो पाए ।
लेकिन अब लग रहा है कि ये असंभव नहीं है। जी हां दरअसल इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स में जज की भूमिका निभा रोहित शेट्टी और करण जौहर निभा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या कंगना रनौत को इस शो में इनवाइट किया जाएगा?

इस पर करण ने कहा कि "मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी स्टार प्लस उन्हें आमंत्रित करेगा हम उनका खुशी से स्वागत करेंगे। हमारा दिल बड़ा है, हमारा घर सबके लिए खुला है। हम खुशी, प्यार और सम्मान के साथ उनका इस शो पर स्वागत करेंगे।"
हालांकि करण जौहर खुशी से कंगना रनौत उनका शो पर स्वागत करने के लिए तैयार हैं लेकिन कंगना रनौत इस शो में आएंगी या नहीं ये भी देखने वाली बात होगी।करण जौहर और रोहित शेट्टी को एक साथ एक ही शो में देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं और अब करण जौहर के इस बयान के बाद हर किसी को करण-कंगना का शो पर भरत मिलाप
का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications