..................... Karan Johar on actors fees hike, says, new actors are asking for 25-30 crore for a movie, I am just fed up | एक्टर्स की बढ़ी फीस बोले करण जौहर, 'नए एक्टर्स भी एक फिल्म के लिए 25-30 करोड़ मांगते हैं, मैं तंग आ चुका हूं' - Hindi Filmibeat

एक्टर्स की बढ़ी फीस बोले करण जौहर, 'नए एक्टर्स भी एक फिल्म के लिए 25-30 करोड़ मांगते हैं, मैं तंग आ चुका हूं'

कोरोना के दौरान जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भारी नुकसान से गुजर रही थी, फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही थीं। वहीं, कई एक्टर्स ने अपनी फीस बढ़ा ली थी। हाल ही में निर्माता करण जौहर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं तो इससे परेशान हो चुका हूं। बड़े स्टार्स क्या, कुछ नए एक्टर्स भी एक- एक फिल्म के लिए 25-30 करोड़ फीस की मांग करते हैं, मुझे हैरानी होती है।"

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन भारत की टॉप प्रोडक्शन कंपनियों में से एक है। हर साल तमाम हिट, सुपरहिट फिल्मों के अलावा, निर्माता कई नए चेहरे भी लॉन्च करते हैं। लेकिन करण का कहना है कि कुछ एक्टर्स के साथ फीस को लेकर समझौता करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

karan-johar-on-actors-fees-hike

अनुपमा चोपड़ा ने राउंड टेबल इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने कहा, कुछ मेगास्टार और ए लिस्टर कलाकारों के साथ समझौता करना समझ में आता है क्योंकि वह बिजनेस लाकर देते हैं, लेकिन नए कलाकारों की डिमांड को लेकर मुझे कंफ्यूजन होता है। करण जौहर ने उन नए कलाकारों के लिए भी हैरानी जताई जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी फीस बढ़ा ली।

25-30 करोड़ मांगते हैं नए एक्टर्स

25-30 करोड़ मांगते हैं नए एक्टर्स

करण जौहर ने कहा, "एक नया कलाकार है जिसे बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा साबित करना बाकी है। जिसने गिनती की फिल्में की हैं, वह 20 से 30 करोड़ रुपये मांगते हैं। बिना किसी वजह के। ये अपनी अलग काल्पनिक दुनिया में रहते हैं।"

एक्टर से बेहतर टेक्निकल टीम को पैसे दे दूं

एक्टर से बेहतर टेक्निकल टीम को पैसे दे दूं

करण जौहर ने आगे कहा, "ऐसे एक्टर्स को फिर आप एक रिपोर्ट कार्ड दिखाना चाहते हैं और कहना चाहते हैं कि हैलो, यह आपकी पिछली फिल्म की ओपनिंग थी। इससे अच्छा मैं टेक्निकल टीम को ज्यादा पैसे देना पंसद करूंगा, जो वास्तव में फिल्म को खास बनाते हैं।"

जोया अख्तर ने किया समर्थन

जोया अख्तर ने किया समर्थन

करण जौहर ही नहीं, निर्माता- निर्देशक जोया अख्तर ने भी कहा किमुझे ये सोचकर भी बहुत गुस्सा आता है कि कुछ अभिनेताओं को 30 करोड़ और एक वीडियो एडिटर को 55 लाख रुपये क्यों दी जाती है। जबकि टेक्निकल टीम फिल्म के लिए क्या क्या नहीं करती।

एक्टर्स नहीं समझते हैं बात

एक्टर्स नहीं समझते हैं बात

करण जौहर ने कहा,एक्टर्स के साथ ऐसी बातचीत करना मुश्किल होता है क्योंकि वो दुविधाओं को नहीं समझते हैं। सभी एक्टर्स के मैनेजर होते हैं.. जो हर फिल्म के साथ एक्टर को फीस बढ़ाने की सलाह देते हैं.. और इससे निर्माताओं को जूझना पड़ता है।

135 करोड़ की फीस

135 करोड़ की फीस

वहीं मौजदू निर्माता निखिल आडवाणी ने भी हैरानी जताते हुए कहा, "एक्टर्स की फीस का तो ये हाल है कि एक एक्टर एक फिल्म के लिए 135 करोड़ तक मांगते हैं। मैं सुनकर ही दंग रह गया था। मेरे पास तो है ही नहीं इतने पैसे। लेकिन फिर कई बड़े निर्माता हैं, जो ये फीस भी देते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X