अपनी अगली फिल्म को लेकर असमंजस में हैं करन
करन ने कहा "मेरा काम ही मेरी ज़िंदगी है। मेरी फिल्में ही मेरी जिंदगी को आगे बढ़ाती हैं और फिल्मों के बिना मेरी ज़िंदगी में कुछ भी नहीं है। फिल्में मेरा पैशन हैं।" यश चोपड़ा के बाद करन जौहर एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्होंने रोमांटकि फिल्मों को एक नया आयाम दिया है। हाल ही में करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर रिलीज हुई है और ये फिल्म भी करन की बाकी फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
करन ने अपनी फिल्मों के बारे में बताते हुए कहा "मैं जो भी सोचता हूं बनाता हूं। मैं एक कॉलेज कैंपस और कॉलेज दोस्ती पर एक फिल्म बनाना चाहता था तो मैंने स्टूडेंट ऑफ दी ईयर बनाई। ये फिल्म मेरे लिए बहुत अलग है क्योंकि मैंने पहली बार न्यूकमर्स के साथ काम किया है। अब मुझे नहीं पता कि मेरी अगली फिल्म किसपर बेस्ड होगी।"
अब करन ने तो साफ साफ कह दिया कि अपनी अगली फिल्म के बारे में उन्होंने अभी तक कुछ नहीं सोचा है। लेकिन लोगों ने ये अफवाह फैला दी है कि करन अमिताभ बच्चन और राखी की पुरानी फिल्म बेमिसाल का रीमेक बना रहे हैं और ऐश्वर्या के साथ अभिषेक इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अब इस अफवाह में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिल्हाल इंतजार कीजिये करन की एनाउंसमेंट की।


Click it and Unblock the Notifications
