SHOCK: करण जौहर ने कहा 'हां'.. शाहरूख ने कहा 'ना'.. फंस गया इस स्टार का करियर!
[गपशप] करण जौहर और शाहरूख खान की दोस्ती से भला कौन वाकिफ नहीं है। इनकी सालों पुरानी दोस्ती अब काफी आगे बढ़ चुकी है। कुछ ही समय पहले करण जौहर ने शाहरूख के बारे में बात करते हुए कहा था कि, शाहरूख उनके दोस्त नहीं, परिवार की तरह हैं।
काफी समय से बात चल रही है कि करण जौहर शाहरूख के बेटे को लांच करेंगे। लेकिन आज तक इस पर कभी दोनों सितारों में से किसी ने कोई बयान नहीं दिया था। खैर, अब दोनों ने बयान दिया भी तो कुछ हैरान कर देने वाला है।
MUST READ: 'फाइनल नहीं है सुल्तान vs रईस.. सलमान खान के साथ बैठकर करूंगा फैसला..'
जी हां, आर्यन को लांच करने की बात पर करण जौहर ने कहा था कि, आर्यन खान को सिर्फ मैं लांच करूंगा। उसे और कोई लांच नहीं कर सकता। शाहरूख और उनका परिवार मेरे लिए फैमिली की तरह है और मैं रिलेशन आने वाली पीढ़ी के साथ भी बना कर रखना चाहूंगा।
वहीं, हाल ही में फैन प्रमोशन के दौरान जब शाहरूख से आर्यन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि, 'मैं सुनता रहता हूं कि आर्यन को करण लांच करेंगे.. बता दूं, यह खबर सच नहीं है..' हम्मम.. कोई शक नहीं कि शाहरूख के इस जवाब को सुनकर करण भी कंफ्यूज हो जाएंगे।
बहरहाल, यहां जानते हैं करण जौहर ने अब तक किन किन सितारों का करियर बनाया-


Click it and Unblock the Notifications


