करण की फिल्म में करीना की जगह आईं नेहा धूपिया

Neha Dhupia and Karan Johar
मुंबई: काफी समय से फिल्मों में छोटे छोटे से किरदारों में नज़र आ रही फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया जल्द ही करण जौहर के होम प्रोडक्शन वाली फिल्म में नजर आयेंगी । इस फिल्म का निर्देशन रेनसिल डिसिल्वा करेंगे। नेहा ने पीटीआई को बताया "हां मैं इस फिल्म में काम करने जा रही हूं लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती। इसके अलावा मैं दो और फिल्म मैक्सिमम और रश में काम कर रही हूं।"

इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त, कंगना रानावत, रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे और संभावना है कि फिल्म साल के अंत में प्रदर्शित होगी। इससे पहले करण ने कहा था "इस फिल्म में इमरान, कंगना रणदीप हुड्डा और कई प्रतिभाशाली युवा कलाकार नजर आएंगे। हमलोग जल्दी ही फिल्म का नाम और कलाकारों की घोषणा करेंगे। फिल्म की कहानी अलग-अलग रास्तों के बारे में है, इसमें कोई मजबूत प्रेम कहानी नहीं है। इसके बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी।"

हाल ही में करण जौहर के 40 वें जन्मदिन की पार्टी में कई बड़े बड़े कलाकारों ने भाग लिया था और नेहा धूपिया भी उस पार्टी में शिरकत करतीं नज़र आईं।

करण जौहर की फिल्म के अलावा, नेहा कबीर कौशिक की फिल्म 'मैक्सिमम' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, सोनू सूद, विनय पाठक मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'मैक्सिमम' फिल्म 29 जून को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

पहले मैक्सिमम फिल्म में अरशद वारसी भी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में नज़र आने वाले थे पर बाद में उनका नाम फिल्म की कास्ट से हटा लिया गया।

मैक्सिमम के अलावा शामीन देसाई की फिल्म रश में भी नेहा नज़र आएंगी। रश में नेहा के साथ इस समय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा डिमांड में चल रहे हीरो इमरान हाशमी और आदित्य पंचोली भी नज़र आएंगे।

ज्ञात हो कि इससे पहले करन की इस अनाम फिल्म में इमरान हाशमी के साथ करीना कपूर के होने की खबर आई थी पर नेहा धूपिया ने पूरी तरह से सुनिश्चित कर दिया है कि इस फिल्म में करीना नहीं नेहा हैं।

नेहा धूपिया के लिए भी इस वक्त किसी अच्छी फिल्म के साथ जुड़ना बहुत जरुरी हो गया है क्योंकि उनका करियर ग्राफ काफी नीचे आ चुका है। मैक्सिमम के अलावा करन जौहर की फिल्म से नेहा की ढ़ेर सारी आशाएं जुड़ी हुई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X