हिंदू आंतकवाद के चक्कर में बुरे फंसे करण जौहर, ट्विटर पर #BoycottTakht ट्रेंड- होगा मूवी को नुकसान ?
करण जौहर की फिल्म 'तख्त' को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। विवादित फिल्मों की सूची में करण जौहर की एक और फिल्म जुड़ गई है। 'तख्त' फिल्म को लेकर ट्विटर पर इतना बवाल मचा कि ट्विटर पर #BoycottTakht ट्रेंड करने लगा। ये विवाद तब शुरू हुआ जब इसी फिल्म के पटकथा लेखक हुसैन हैदरी ने हिंदुओ को लेकर एक विवादित बयान दिया। इसके बाद से यूजर ने हुसैन हैदरी के ट्वीट की निंदा की गई और लोग काफी सोशल मीडिया पर भड़क गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुसैन का ट्विटर अकाउंट लॉक्ड है लेकिन यूजर ने स्क्रीनशॉर्ट लेकर शेयर किये। इस ट्वीट में हिंदू आतंकवाद शब्द लिखा है जिसे लेकर काफी बवाल मचा। इस ट्वीट को लेकर फैंस ने करण जौहर की तख्त का बहिष्कार करने की मांग की। हालांकि पूरे वाक्य पर करण जौहर की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
karan johar movie takht boycott twitter hindu terrorists tweet करण जौहर तख्त फिल्म मूवी ट्विटर बहिष्कार


Click it and Unblock the Notifications