Karan Johar की मां की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में किया गया भर्ती, हाल चाल लेने पहुंचे ये सितारे

Karan Johar

Karan Johar Mother Hospitalized: जाने माने डायरेक्टर करण जौहर की मां हीरू यश जौहर की बीते दिन तबीयत खराब हो गई थी। जिस वजह से उन्हें मुंबई के बीते दिन अंबानी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। बीते दिन पैपराजी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था जिसमें करण अपनी मां के अस्पताल से जाते नजर आ रहे थे।

मनीषा मल्होत्रा देखने पहुंचे करण की मां को
करण जौहर के अस्पताल जाने के बाद जाने माने फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा की कार को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। मनीष मल्होत्रा करण जौहर की मां का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मनीष करण जौहर की मां के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विरल भियानी ने शेयर किया वीडियो
विरल भियानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा- 'करण जौहर और मनीष मल्होत्रा को अंबानी अस्पताल में हीरू जौहर से मिलते देखा गया, जिन्हें पिछले दिन भर्ती करवाया गया था। परिवार के एक सदस्य ने आश्वासन देते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।' आपको बता दें कि करण जौहर ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही इस बात की जानकारी मिली है कि हीरू जौहर किस वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं।

करण जौहर के बच्चों का ध्यान रखती हैं हीरू

आपको बता दें कि साल 2017 में करण जौहर ने सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों को वेलकम किया था। जिनका नाम रूही और यश है। बता दें कि इन दोनों बच्चों की देख रेख करण और उनकी मां हीरू ही किया करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X