PICS: एक साथ नजर आए करण जौहर और काजोल, सेलिब्रेशन भी खास था
Recommended Video

करण जौहर की मम्मी हीरू जौहर ने कल अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर करण जौहर ने शानदार पार्टी रखी जिसमें कई स्टार्स नजर आए और कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। लेकिन एक शख्स जिनकी मौजुदगी ने खासकर फैंस को खुद कर दिया वो कोई नहीं काजोल हैं।
जी हां काजोल और करण जौहर की साथ में तस्वीर देख फैन्स भी खुश हो गए।करण जौहर खासकर अपनी सोशल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं और कल उनकी मम्मी के जन्मदिन पर भी हर कोई काफी इंज्वॉय करते नजर आया। पहले भी ऐसी खबरें आ रही थी कि करण जौहर अपनी मम्मी के 75वें जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी देंगे।

हीरू जौहर के जन्मदिन पर रानी मुखर्जी, करीना कपूर, काजोल, मनीष मल्होत्रा सहित कई स्टार्स पहुंचे और साथ ही सोनू निगम ने भी अपने गानों से शमा बांधा।लेकिन पार्टी में सबकी निगाहें यश और रूही पर थीं जो अपनी दादी मां के जन्मदिन को इंज्वॉय कर रहे थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें हीरू जौहर के जन्मदिन की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications