Met Gala 2026: कौन हैं करण जौहर के कपड़ों पर छपे ये लोग? डेब्यू लुक से बना दी नई कहानी
Karan Johar Met Gala 2026: फिल्म मेकर करण जौहर ने इस साल मेट गाला 2026 में डेब्यू कर लिया है और उनकी फर्स्ट रेड कार्पेट अपीयरेंस ही सोशल मीडिया पर तबाही मचा चुकी है। करण जौहर ने मेट गाला में अपने लुक से हर किसी भारतीय तो इंप्रेस कर दिया है और उनका ये कहानी में सिमटा ग्लैमरस लुक हर किसी को काफी पसंद आ रहा है।

करण जौहर का मूविंग कैनवास लुक
मेट गाला 2026 में करण जौहर ने राजा रवि वर्मा को एक शानदार श्रद्धांजलि दी है। उनका ये मूविंग कैनवास लुक मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। करण जौहर जैसे ही रेड कार्पेच पर आए हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनका ये लुक मिनटों में वायरल हो गया।
ड्रामैटिक केप पर बनी थी पेंटिंग्स
ऐसा लग रहा था जैसे कोई पेंटिंग खुद चलकर दुनिया के सामने आ गई हो। करण जौहर के इस लुक में एक बहुत ही बड़ा और ड्रामैटिक केप था। इस केप पर राजा रवि वर्मा की मशहूर पेंटिंग्स के सीन बने हुए थे।
करण जौहर ने लिखी दिल की बात
करण जौहर ने अपने मेच गाला लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "सिनेमा और कॉस्ट्यूम से प्यार करने वाली एक मासूम सपने देखने वाले से लेकर THE Met Gala की सीढ़ियों तक पहुंचना... ज़िंदगी सच में अनदेखे तरीकों से पूरा चक्र पूरा करती है। मेरे लिए ये पल सिर्फ फैशन नहीं था, ये एक कहानी कहने का जरिया था। राजा रवि वर्मा की विरासत को फिर से जीने का मौका... इस बार कैनवास पर नहीं, बल्कि चलते-फिरते रूप में। भारत, हमारी संस्कृति, हमारी कला और हमारी कहानियों को इन ग्लोबल 'सीढ़ियों' पर प्रेजेंट करना एक सम्मान है। मनीष मल्होत्रा के साथ 30 सालों की दोस्ती और साथ- और आज भी साथ मिलकर नए इतिहास रच रहे हैं। तुम्हारा और तुम्हारी टीम का दिल से शुक्रिया, इस यादगार पल के लिए।"
मनीष मल्होत्रा ने हकीकत में बदला
करण जौहर ने खुद बताया कि वह राजा रवि वर्मा की कला से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। उनका कहना था कि जैसे राजा रवि वर्मा अपनी पेंटिंग्स में जज्बात भर देते थे, ठीक वैसा ही काम करण अपनी फिल्मों के जरिए करने की कोशिश करते हैं। मनीष मल्होत्रा के साथ मिलकर उन्होंने अपने इस सपने को हकीकत में बदला। करण ने ग्लोबल लेवल पर भारत की विरासत को बड़े गर्व के साथ पेश किया।
कौन थे राजा रवि वर्मा
राजा रवि वर्मा 19वीं सदी (1848-1906) के एक बहुत बड़े कलाकार थे। उन्होंने रामायण और महाभारत के सीन, देवी-देवताओं और राजघरानों की शानदार पेंटिंग्स बनाई थीं। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह थी कि उन्होंने यूरोप की पेंटिंग तकनीक को भारतीय विषयों पर इस्तेमाल किया था। उनकी इसी अनोखी कला को आज करण जौहर ने न्यूयॉर्क के इस बड़े मंच पर एक बार फिर जिंदा कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications