Met Gala 2026 में डेब्यू करने वाले हैं Karan Johar, इस शख्स ने किया कन्फर्म!
Karan Johar Met Gala 2026 Debut: दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला को कहा जाता है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के काफी सारे सितारे अनोखे डिजाइनर के कपड़े पहनकर यहां पर रेड कार्पेट पर वॉक करते हैं। हर कोई इसका हिस्सा बनने की चाहत रखता है। साल 2025 के इवेंट में दिलजीत दोसांझ और शाहरुख खान ने अपना डेब्यू किया था और इस बार खबर आ रही है कि फिल्म मेकर करण जौहर अपना मेट गाला में डेब्यू करने वाले हैं।

करण जौहर को लेकर पिछले काफी दिनों से यह अफवाह सामने आ रही है कि वह इस बार मेट गाला 2026 इवेंट में नजर आएंगे लेकिन कुछ भी पक्का नहीं कहा जा रहा था। हालांकि अब हाल ही में करण जौहर के खास दोस्त और सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसको कंफर्म कर दिया है।
मेट गाला में करण का लुक
मनीष मल्होत्रा ने एक अमेरिकन न्यूज़ चैनल पर हाल ही में इंटरव्यू दिया और बताया कि करण जौहर इस बार मेट गाला में डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म मेकर के लिए एक खास तरीके का आउटफिट भी डिजाइन कर लिया है। जो कई सारे लोगों के लिए बहुत ही बड़ा सरप्राइज हो सकता है। मनीष मल्होत्रा ने बताया कि इवेंट वाले दिन सभी लोग करण जौहर को देखकर हैरान हो जाएंगे।
मनीष मल्होत्रा ने इस पर बात करते हुए कहा कि इस बार में बहुत बड़े डायरेक्टर के लिए कपड़े डिजाइन कर रहा हूं जो अपनी फ़िल्में और फैशन के लिए पसंद किए जाते हैं करण जौहर। मैंने काफी कुछ नया करने का सोचा है। पिछली बार तो हमने रिहाना के लिए कपड़े डिजायन किए थे। इस बार रेड कार्पेट पर काफी अलग देखने को मिलेगा लेकिन उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा।
बताया जा रहा है कि करण जौहर के साथ में आदर पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला भी रेड कार्पेट पर नजर आ सकती हैं। नताशा कई बार तो मेट गाला के रेड कार्पेट पर भी दिखाई दे चुकी हैं। लेकिन इस बार इंडियन की नजर करण जौहर पर होने वाली है जो पहली बार ऐसे किसी बड़े इवेंट में नजर आएंगे। करण जौहर वैसे भी अपने अनु के फैशन सेंस को लेकर काफी पसंद किए जाते हैं तो देखना और दिलचस्प होगा। मेट गाला 2026 का इवेंट 4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट में होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications