नई 'अग्निपथ' लेकर आएंगे करण जौहर

By Neha Nautiyal

Agneepath
अगर आप अमिताभ बच्चन के फैन हैं तो आपको 'अग्निपथ' का विजय दीना नाथ चौहान तो जरूर याद होगा। 1990 में आई यश जौहर की 'अग्निपथ' भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकी मगर बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ को इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

अब यश जौहर के बेटे करण जौहर अपने पिता की फिल्म 'अग्निपथ' को दोबारा दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, करण जौहर 'अग्निपथ' का रीमेक बनाने जा रहे हैं। करण का कहना है कि उनके पिता की फिल्म 'अग्निपथ' बेहतरीन होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं थी इसलिए करण जो 'अग्निपथ' बनाएंगे वो आज के ट्रेंड और दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाएंगे।

देखें तस्वीरें आई हेट लव स्टोरीज

फिलहाल अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' के प्रचार में व्यस्त करण का कहना है कि 'अग्निपथ' का स्क्रीनप्ले पूरी किया जा चुका है और फिल्म बनाने का काम भी जल्द ही शुरु हो जाएगा। हालांकि इस फिल्म के लिए रितिक रोशन और अभिषेक बच्चन के सामने आ रहे है मगर करण ने इसकी अभी कोई घोषणा नहीं की है।

ऐसा भी कहा जा रहा है की नई 'अग्निपथ' का निर्देशन करण एक नए निर्देशक करन मल्होत्रा से करवाएंगे। हम उम्मीद करते हैं करण की अग्निपथ उनके पिता की अग्निपथ से बीस ही साबित हो उन्नीस नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X