मनोरंजक गानों की मां हैं माधुरी: करण जौहर
फिल्मकार करन जौहर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को नृत्य की मलिका मानते हैं। करन की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में माधुरी पर एक गाना फिल्माया गया है जिसका निर्देशन फराह खान ने किया है।
41 वर्षीय करन ने मंगलवार को अपनी एक अन्य फिल्म 'गिप्पी' से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा, "माधुरी दीक्षित नृत्य की मलिका और मनोरंजक गानों की मां हैं।"
अभिनय के अलावा माधुरी नृत्य प्रतिभा के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने 'एक दो तीन' (तेजाब), 'दीदी तेरा देवर दीवाना' (हम आपके हैं कौन), 'अखियां मिलाऊं' (राजा), 'मेरा पिया घर आया'(याराना), 'के सेरा सेरा' (पुकार) और 'मार डाला' (देवदास) जैसे बेहद लोकप्रिय गानों पर नृत्य किया है।
करन नृत्य पर आधारित रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 6' में माधुरी के साथ निर्णायक की भूमिका अदा करेंगे।
'ये जवानी है दीवानी' के विशेष गाने में माधुरी के साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे। अयान निर्दोशित इस फिल्म में दीपिका पदुकोण भी हैं और यह 31 मई को प्रदर्शित हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
