Sushant Case- करण जौहर को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है मुंबई पुलिस? बड़ी खबर!
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद लगातार लोगों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। अब तक करीब 40 लोगों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की है और इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ समय पहले कंगना रनौत ने लगातार करण जौहर के खिलाफ एक मुहिम चलाते हुए उनके दबदबे के बारे में बताया था। करण जौहर पर अक्सर आरोप लगते रहें हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की कई फिल्में उनके कारण छूट गईं हैं।
लेकिन इस समय खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए फिल्ममेकर करण जौहर को भी समन भेज सकती है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि अगर जरूरत पड़ती है तो करण जौहर को भी मुंबई पुलिस समन भेज सकती है और उनसे पूछताछ हो सकती है।

Recommended Video
हाल ही में अपूर्व मेहता और करण जौहर के मैनेजर से भी मुंबई पुलिस ने काफी बातचीत की थी। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
उनका बयान बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। लगातार 4 घंटे चली लंबी पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनसे सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म 'पानी' के लिए हुए यशराज फिल्म्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल जवाब किए गए।
अब देखना है कि इस मामले में कितने लोगों से पुलिस पूछताछ करती है। आज फिल्ममेकर महेश भट्ट अपना बयान दर्ज करवाने के लिए सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications