नेपोटिज्म के आरोप झेल चुके करण जौहर करेंगे 4 नए टैलेंट को लॉन्च, पहला नाम बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी- डिटेल्स

करण जौहर धर्मा कॉर्नरस्टोर एजेंसी यानी डीसीए के तहत चार नए टैलेंट को लॉन्च करने जा रहे हैं। इनमें से एक नाम को अब खुद करण जौहर ने रिवील कर दिया है। सुशांत सिंह राजूपत के बाद करण जौहर उन नामों में शुमार हैं जिनपर लगातार नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। अब करण जौहर द्वारा नए टैलेंट को इंट्रोड्यूस करने की बात सामने आई है।

खुद करण जौहर ने बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी के नाम का ऐलान किया है। उन्होंने तृप्ति डिमरी की एक वीडियो भी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह तृप्ति डिमरी का स्वागत करते हैं। तृप्ति डिमरी ने लैला मंजनू और बुलबुल जैसी फिल्मों से खूब नाम कमाया है।। इस अद्भूत प्रतिभा को वह अपनी मदद से निखारने जा रहे हैं।

karan johar

इससे पहले करण जौहर ने बताया था कि 16 फरवरी से इस हफ्ते वह रोज एक नए टैलेंट को इंट्रोड्यूस करवाएंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, इंडियन सिनेमा ने हमेशा ही न्यू टैलेंट को सपोर्ट किया है। एक्टर हो या डायरेक्टर सभी के नए टैलेंट का दिल से स्वागत किया है।

करण जौहर ने कहना है कि वह नई जनरेशन के चेहरों को सामने लाना चाहते हैं और उनके टैलेंट को निखारना चाहते हैं। वह 16 फरवरी से हर दिन दिन (एक हफ्ते तक) 11 बजे एक नए चेहरे को लॉन्च करेंगे। इस काम के लिए उन्होंने धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी बनाई है। जिसका ट्विटर हैंडल भी उन्होंने शेयर किया।

तृप्ति डिमरी और करण जौहर साथ में

तृप्ति डिमरी और करण जौहर साथ में

अब करण जौहर के पोस्ट और उनकी नई पहल के बाद ये साफ हो गया है कि तृप्ति डिमरी निर्देशक व फिल्ममेकर करण जौहर के साथ जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। इसे जानने के लिए भी फैंस एक्साइटिड हैं।

तृप्ति डिमरी का करण जौहर के साथ नया प्रोजेक्ट

तृप्ति डिमरी का करण जौहर के साथ नया प्रोजेक्ट

करण जौहर कौन सी फिल्म बनाने जा रहे हैं? इस फिल्म की कहानी क्या होगी? इस फिल्म का नाम क्या होगा? इस फिल्म में चेहरा कौन होगा? ऐसे ढेर सारे सवाल हैं जिनके जवाब अभी करण जौहर ने नहीं दिए हैं। अभी उन्होंने केवल ये बताया है कि उनकी फिल्म का नया चेहरा तृप्ति डिमरी होंगी।

कौन हैं तृप्ति डिमरी

कौन हैं तृप्ति डिमरी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की रहने वाली तृप्ति डिमरी फिल्मों के जरिए पहचान बना रही हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। तृप्ति डिमरी ने साल 2017 में फिल्म पोस्र बॉयज से करियर की शुरुआत की थी।

तृप्ति डिमरी की बुलबुल

तृप्ति डिमरी की बुलबुल

कुछ दिन पहले ही तृप्ति डिमरी की अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म बुलबुल रिलीज हुई थी, जिसने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा लैला मंजनू से भी तृप्ति डिमरी ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

तृप्ति डिमरी को मिला था शानदार परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड

तृप्ति डिमरी को मिला था शानदार परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड

तृप्ति डिमरी ने बुलबुल फिल्म से सभी को आकर्षित किया था। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी और इस फिल्म के लिए उन्हें ओरिजिनल फिल्म फीमेल' का अवॉर्ड मिला था।

 तृप्ति डिमरी के पास रणबीर कपूर की ये बड़ी फिल्म भी है

तृप्ति डिमरी के पास रणबीर कपूर की ये बड़ी फिल्म भी है

खबरों की मानें तो तृप्ति डिमरी रणबीर कपूर के साथ एनीमल फिल्म में नजर आएंगी। अनिल कपूर से लेकर बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म एनीमल की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X