करण जौहर ने बदला अपना ट्विटर बायो ..सुपर क्यूट
करण जौहर का लेटेस्ट ट्विटर बायो बहुत ही क्यूट है।
करण जौहर पापा बनने के बाद पूरी तरह से इस समय को इंज्वॉय कर रहे हैं। वो खुलकर अपने बच्चों के बारे में बात करेत हैं हालांकि अभी तक उन्होंने अपने बच्चों की कोई तस्वीर रिलीज नहीं की है। करण जौहर इस साल मार्च में जुड़वा बच्चों के पापा बने थे और अपनी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।
[ ट्यूबलाइट ले आए सलमान..यहां सुल्तान फीवर नहीं उतर रहा..हो रहे हैं बड़े बड़े धमाके !]
हाल में करण जौहर ने अपना ट्विटर बायो भी बदल लिया और ये वाकई बहुत ही क्यूट है। आप भी इसे पढ़कर मुस्कुरा उठेंगे। दरअसल करण जौहर ने अपने ट्विटर बायो में लिखा है कि "रूही और यश का पापा! हीरू और यश का बेटा।" करण जौहर का बायो बदलते ही ये तेजी से वायरल हो गया।

करण जौहर सेरोगेसी की मदद से दो बच्चों के पापा बने। उन्होंने कहा भी था कि वो पूरी तरह से पापा बनने के लिए और नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार हैं। करण जौहर ने अपने बच्चों का नाम भी अपने मम्मी-पापा के नाम पर रखा है। उनके फैन्स को उम्मीद है कि जल्द ही वो अपने बेबी की तस्वीर भी शेयर करेंगे।
करण जौहर बतौर डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर लेकर आएंगे जिससे श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर डेब्यू कर सकती हैं। फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ फाइनल हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications