OUCH.. इस एक्ट्रेस पर भड़के करण जौहर.. बोले पसंद नहीं, तो छोड़ दो फिल्म इंडस्ट्री!
करण जौहर ने काजोल के बाद अब एक और एक्ट्रेस को जमकर लताड़ लगाई है और कहा कि अगर इंडस्ट्री नहीं पसंद है तो छोड़ दो।
करण जौहर वैसे तो सुर्खियों में जुड़वा बच्चों के पापा बनने के कारण है लेकिन अब वो अपने बच्चों नहीं बिल्कुल अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। जी हां काजोल के बाद उन्होंने अब एक और एक्ट्रेस से दुश्मनी मोल ले ली है। दरअसल करण जौहर ने कंगना रनौत पर बुरी तरह भड़के हुए हैं।
आपको सबसे पहले याद दिला दें कि करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कंगना रनौत ने करण जौहर को भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने वाला इंसान बताया था।यही ने कंगना ने करण जौहर मूवी माफिया भी बोला था और साथ ही कहा था कि इंडस्ट्री में अगर आप किसी स्टार के बच्चे हैं तो फिल्में आसानी से मिल जाती हैं।

बॉलीवुड की जानी-मानी क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने कहा 'कंगना को मेरा अहसान मानना चाहिए कि मैंने उस फुटेज को कट नहीं किया।'
करण कहते हैं, 'इंडस्ट्री को देखने का वो उनका नजरिया है लेकिन मैं कंगना से कहना चाहूंगा कि अब वो विक्टिम कार्ड खेलना छोड़ दें। वो अपनी दुख भरी कहानी को बताने के लिए हर बार अपना विक्टिम कार्ड नहीं खेल सकतीं और सारा दोष इंडस्ट्री को नहीं दे सकती।अगर आपको इंडस्ट्री में इतनी ही खराबियां दिखती हैं तो आप इसे छोड़ क्यों नहीं देती।'


Click it and Unblock the Notifications











