मिलिए इस साल के सबसे क्यूट सांता से..सुपरस्टार पापा भी हुए फेल
बॉलीवुड स्टार्स ने इस साल धूमधाम से क्रिसमस मनाया और खासकर स्टार किड्स ने जमकर पार्टी की। खासकर तुषार कपूर ने अपने बेटे लक्ष्य की तरफ से स्पेशल क्रिसमस पार्टी भी रखी तो वहीं करण जौहर ने भी अपने बच्चों के पहले क्रिसमस को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
करण जौहर ने अपने बच्चों की इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इसमें दोनों ही सांता क्लॉज के अवतार में नजर आ रहे हैं और ये बेबी सांता क्लॉज बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी।

इतना ही करण जौहर अर्पिता खान के जन्मदिन की पार्टी में भी दोनों को लेकर पहुंचे और इस दौरान ऐसा लग रहा था जैसे यश और रूही भी बिल्कुल पार्टी के मूड में आ चुके हैं। दोनों ही देखने में इतने क्यूट हैं कि देखने वाले भी बस उन्हें देखते रह गए।
करण जौहर इन दिनों क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर अपना अधिकतर समय बच्चों के साथ मस्ती करने में बिता रहे हैं। यश और रूही की करण जौहर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications













