..................... Karan Johar kids nursery pics designed by Gauri Khan - Hindi Filmibeat

करण जौहर के बच्चों की नर्सरी..बेहद खूबसूरत..बेस्ट फ्रेंड ने किया डिजाइन

करण जौहर के बच्चों की नर्सरी बेहद खूबसूरत हैं जिसे खुद करण जौहर की बेस्ट फ्रेंड ने डिजाइन किया है।

By Shweta

करण जौहर अपने बच्चों के जन्म के लगभग 50 दिन बाद उन्हें वापस घर ले आए हैं और अपने बच्चों को घर ले जाने की खुशी उनके चेहरे पर दिख रही थी। करण जौहर यश और रूही को लेकर घर पहुंचे की दोनों से मिलने वालो का तांता लग गया।

[करण जौहर की बायोपिक..और उनका पहला प्यार..ये एक्ट्रेस निभाएंगी किरदार]

सबसे पहले उनसे मिलने वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे तो इनके अलावा गौरी खान भी अपने बेस्ट फ्रेंड की खुशियों में शामिल होने पहुंची। करण जौहर ने अपने बच्चों की नर्सरी की तस्वीर भी शेयर की जिसे खुद उनकी बेस्ट फ्रेंड गौरी खान ने डिजाइन किया है।

karan-johar-kids-nursery-pics-designed-by-gauri-khan

और उनके बच्चों की नर्सरी वाकई काफी प्यारी है। इसे गौरी खान ने बखूबी बनाया है और उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। करण जौहर और गौरी खान दोनों ने इसे काफी और स्टाइलिश लुक दिया है। जाहिर है यश और रूही दोनों ही करण जौहर की जिंदगी बन गए हैं।

हम तो यही उम्मीद करेंगे कि आने वाले दिनों में करण जौहर अपने बच्चों की तस्वीर भी शेयर करें ताकि उनके फैन्स को उनकी एक झलक मिल जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X