करण ने कैटरीना का उड़ाया मजाक!
फिल्म निर्माता करण जौहर ने कैटरीना कैफ का मजाक उड़ाया! इस खबर से आप भी चौक गए ना यही हाल करण का भी हुआ जब उनके पास ऐसी खबरे पहुंची जिसमें यह कहा जा रहा है कि उन्होंने चिकनी चमेली का मजाक उड़ाया है। लेकिन करण ने तुरंत ही इन सारी खबरों का खंडन कर दिया।
करण ने ऐसी सारी खबरों को बकवास करार देते हुए कहा कि कैट एक मेहनती एकट्रेस है। मैने उनके किसी भी पोज के लिए मजाक नहीं उड़ाया है। करण ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि यह पूरी तरह से मजाकिया मीडिया रिपोर्ट हैं, जिनमें कहा गया है कि मैंने कैटरीना के लिए कुछ कहा है। मैंने कुछ नहीं कहा। ये पूरी तरह से आधारहीन और झूठी हैं।
दरअसल उन रिपोर्ट में लिखा था कि करण ने हाल ही में एक पार्टी में कैटरीना के पोज देने के अंदाज का मजाक उड़ाया था और मैगजीन के कवर के लिए अभिनेत्री के चेहरे को उबाऊ बताया था। इन सारी खबरों से करण काफी नाराज हैं।
उन्होंने इन्हें केवल एक मजाक करार दिया है। वह कहते हैं कि कैट मेरी काफी अच्छी दोस्त ही नहीं बल्कि वह एक टैलेंटेड और मेहनती एक्ट्रेस हैं और मैं उनके बारे में ऐसा कुछ कह ही नहीं सकता।


Click it and Unblock the Notifications