करण जौहर का खुलासा: 'कपूर खानदान के शख्स के साथ था इंटीमेट रिलेशनशिप', फटी रह गई जान्हवी की आंखें

Karan Johar Jhanvi Kapoor at Two Much With Kajol and Twinkle

Karan Johar crush on Jhanvi Kapoor family member: फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर जल्द ही चैट शो Two Much With Kajol and Twinkle में नजर आने वाले हैं। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी होंगी, जिनके साथ करण का खास रिश्ता है।

शो की मस्ती तब शुरू हुई जब जान्हवी ने करण को चैलेंज दिया कि वो ऑडियंस के लिए एक सच और एक झूठ बताए, और उन्हें यह अंदाजा लगाना होगा कि कौन सा सच है और कौन सा झूठ।

करण जौहर का मजेदार खुलासा

करण ने मुस्कुराते हुए कहा- "मैंने अपनी वर्जिनिटी 26 साल की उम्र में खोई थी और मैं तुम्हारी परिवार के किसी मेंबर के साथ इंटीमेट रिलेशनशिप में रहा हूं।" जान्हवी की आंखें बड़ी हो गईं और काजोल और ट्विंकल जोर-जोर से हंसने लगे। बाद में करण ने साफ किया कि "पहला वाला सच है कि मैंने 26 साल की उम्र में वर्जिनिटी खोई थी। दूसरी वाली बात झूठ है। मैं तुम्हारी फैमिली के किसी भी मेंबर के साथ इंटीमेट नहीं हुआ, हालांकि यह ख्याल कई बार दिमाग में आया। क्योंकि मुझे तुम्हारी फैमिली के एक मेंबर पर क्रश तो था।"

एक्टर की रैंकिंग पर मस्ती

काजोल और ट्विंकल ने करण से पूछा कि वे अक्षय कुमार, अजय देवगन, जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहरिया और उनके भाई वीर पहरिया को सेक्स अपील के हिसाब से रैंक करेंगे।

जान्हवी ने कहा- "शिखर घोड़े पर बहुत अच्छे लगते हैं। मुझे याद है जब शिखर पोलो खेल रहे थे और रणवीर मेरे साथ खड़े थे और बोले- 'वो घोड़े पर बहुत अच्छा लग रहा है'। और मैंने कहा, हां।"

करण ने मजाक में कहा- "अब मैं शिखर को इस घोड़े पर देखकर भूलने की कोशिश कर रहा हूं और रैंक कर रहा हूं- पहले अक्षय, फिर अजय, और उसके बाद भाई लोग। वे मेरे सामने बड़े हुए हैं, मेरे पड़ोसी हैं और मेरे फ्लैट के ठीक नीचे रहते हैं।"

जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जान्हवी को हाल ही में Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में देखा गया, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा अहम रोल में थे। उनकी अगली फिल्म तेलुगु फिल्म Peddi है, जिसमें राम चरण लीड रोल में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: karan johar jhanvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X