करण जौहर को हैं इंतजार रणबीर की रॉकस्टार का

वो देहरादून की कड़ी ठंड में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, ठंड के बारे में करण लिखते हैं कि देहरादून में कड़ी ठंड है, हर तरफ कोहरा छाया हुआ है। लेकिन सारा काम अच्छे से हो गया यह सब मेरी टीम के कारण ही पॉसिबल हो पाया खैर काम तो उनको खत्म करना ही है।
लेकिन करण को इस समय अपने काम के साथ साथ बेसब्री से इंतजार है रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार के आने का, इस फिल्म के लिए अब वो ज्यादा समय तक इंतजार नहीं कर सकते। करण ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है मैं इम्तियाज अली का सबसे बड़ा फैन हूं, मुझसे अब और इंतजार नहीं होता। मुझे उम्मीद है कि रणबीर ने इस फिल्म से बेस्ट परफॉर्म किया होगा।


Click it and Unblock the Notifications











