करण जौहर का बन रहा भयंकर मज़ाक, बच्चे भी नहीं छोड़ रहे - कभी मोटा तो कभी बेसुरा
करण जौहर के बच्चे यश और रूही इस समय लॉकडाउन में काफी मस्ती कर रहे हैं और उनकी मस्ती, करण जौहर पर भारी पड़ रही है। करण अक्सर उन दोनों के वीडियो शेयर करते हैं और इन वीडियो में ये बच्चे अपने पापा का मज़ाक उड़ाने से नहीं चूकते।
अब करण जौहर ने एक नया वीडियो शेयर किया है जहां यश और रूही डांस कर रहे हैं। जैसे ही करण ने साथ देना शुरू किया रूही ने साफ मना कर दिया क्योंकि करण की डांसिंग काफी खराब है।

करण इस बात से चौंक गए। अब करण जौहर को डांस करने का कितना शौक है ये तो सबको पता है। जब करण ने रूही से पूछा कि करण किस चीज़ में अच्छे हैं तो रूही का कहना था यश।
वहीं करण ने यश से उसके पापा के बारे में कुछ अच्छा बोलने को कहा लेकिन यश को इसमें कतई दिलचस्पी नहीं थी। वो अपना बिस्किट खाने में व्यस्त दिखे।
देखिए कैसे बीत रहा है लॉकडाउन में पापा के साथ यश और रूही का समय -
और कुछ इस तरह उड़ता है करण के गाने का मज़ाक -
अब भई तोंद है तो है
View this post on InstagramI have been body shamed!!!! #lockdownwiththejohars #toodles
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


Click it and Unblock the Notifications











