सिद्धार्थ ने कहा 'करन के फोन कॉल्स से नहीं मिलती फिल्में'

स्टूडेंट ऑफ दी ईयर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी एक पहचान बनाई है। पहली ही फिल्म से सिद्धार्थ ने अपने गुड लुक्स व एक्टिंग टैलेंट से लड़कियों को खासतौर पर काफी इंप्रेस किया है। अब उनकी अगली फिल्म एक विलेन काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में सिद्धार्थ का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुए है। सिद्धार्थ खुद भी इस किरदार को लेकर काफी रोमांचित हैं। उनका कहना है कि इस तरह का किरदार करने से उनके अंदर का कलाकार काफी संतुष्ट है। एक एक्टर को हमेशा ही अलग अलग किरदारो को करके खुद को साबित करते रहना चाहिए।

लेकिन लोगों को लग रहा है कि सिद्धार्थ को इस तरह से फिल्में मिलने के पीछे उनके मेंटर करन जहौर का हाथ है। चूंकि करन जौहर बॉलीवुड में इतने सालों से हैं और बॉलीवुड में हर किसी के साथ उनका अच्छा कनेक्शन है तो लोगों को लगता है कि करन ही अपने चहेते सिद्धार्थ को आगे बढ़ाने के लिए अपने कनेक्शन्स इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन सिद्धार्थ इस बात को एक सिरे से नकार देते हैं। उनका माना है कि उनकी काबिलियत के बल पर ये फिल्में उनके पास आ रही हैं। ऐसा नहीं है कि वो करन जौहर के जरिये आगे बढ़ रहे हैं।

लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि करन जौहर की वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं। जब सिद्धार्थ मल्होत्रा को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के बाद हंसी तो फंसी और उसके बाद दि विलेन फिल्म मिली तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस सफलता के पीछे लोगों ने करन जौहरा का हात बताया। लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा का साफ कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हाल ही में हमारे साथ हुए इंटरव्यू के दौरन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा "काश ऐसा होता। करन जौहर किसी को भी फोन मिलाते और मुझे फिल्में मिल जातीं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। करन जौहर मेरे मेंटर हैं लेकिन मेरी सफलता के लिए वो किसी से सिफारिश नहीं करते फिरते।"

हालांकि सिद्धार्थ की इस बात को मोहित सूरी भी सपोर्ट करते हुए कहते हैं कि वो खुद भी बॉलीवुड में ज्यादा किसी को नहीं जानते। यहां तक कि करन का नंबर भी उन्हें सिद्धार्थ के जरिये मिला। इसी बात से साबित हो जाता है कि जिस निर्देशक के पास करन जौहर का नंबर नहीं वो भला करन के कहने पर कैसे सिद्धार्थ को कास्ट कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X