Opss..क्यों नर्वस हैं करण जौहर!

[बॉलीवुड न्यूज] अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बाम्बे वेल्वेट' का इंतजार यूं तो कई कारणों से है। लेकिन उनमें से सबसे दमदार कारण करण जौहर भी हैं। इस फिल्म से अभिनय की पारी शुरू कर रहे डाइरेक्टर करण जौहर इसे लेकर काफी नर्वस हैं।

karan johar

करण जौहर की फिल्मों के तो दर्शक फैन हैं। लेकिन अब एक्टिंग के मामले में करण वही जादू चला पाएंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन करण इसी बात को सोच सोचकर परेशान हैं। करण के अनुसार, फिल्म में उनके नकारात्मक किरदार को दर्शक कैसे हजम करेंगे।

पढ़ें- PICS: बॉम्बे वेलवेट ट्रेलर में ही हैं रणबीर-अनुष्का के 6 किसिंग सीन

आपको बता दें, रोमांस-रोमांच से भरपूर फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' में करण ने कैजाद खम्बत्ता नाम के खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों ने करण की तारीफ भी की है। लेकिन ट्रेलर और फिल्म में काफी अंतर होता है। बॉम्बे वेलवेट में करण के अलावा रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में हैं।

रियल लाइफ में आमतौर पर काले कॉस्ट्यूम में नजर आने वाले करण ने अनुराग कश्यप के चलते इस फिल्म में सभी रंगों के कपड़े पहने हैं। वह कहते हैं कि अनुराग किसी के नाज-नखरे नहीं सह सकते।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X